समानार्थी शब्दों का विवेक

समानार्थी शब्दों का विवेक

शब्द अर्थ/विवेचन
अज्ञ जिसको ज्ञान न हो।
अज्ञानी जिसको अनुभव न हो।
मूर्ख जिसको ज्ञान देने पर भी ज्ञान प्राप्त न हो।
अज्ञात जिसको ज्ञान न हो किन्तु जिसे जाना जा सकता हो।
अज्ञेय जिसे जाना ही न जा सके, जैसे- ब्रह्म।
अनुकंपा किसी के दुःख से दुःखी होकर उस पर की जानेवाली कृपा।
अनुग्रह अपने से छोटों पर प्रसन्न होकर उनकी कुछ भलाई करना।
अनुभव कर्मेन्द्रियों द्वारा प्राप्त होने वाला ज्ञान।
अनुभूति ज्ञानेंद्रियों द्वारा तात्कालिक प्राप्त होने वाला आंतरिक ज्ञान।
अदभुत अनोखा और समझ से बाहर।
अनबन दो व्यक्तियों की आपस में न बनना।
खटपट दो पक्षों के बीच झगड़ा।
अर्पण अपनों से बड़ों के लिए।
प्रदान बड़ों की ओर से छोटों के लिए।
अनुच्छेद गद्यांश या अवतरण।
परिच्छेद अध्याय।
अधर केवल नीचे का होंठ।
ओष्ठ ऊपर और नीचे के होंठ।
आलोचना किसी एक पक्ष का विवेचन।
अध्ययन सामान्य पठन-पाठन।
अनुशीलन चिन्तन-मनन सहित अध्ययन।
अणु परमाणुओं के विशिष्ट योग से बनने वाला पदार्थ का अंश।
परमाणु किसी तत्व के अणु का एक कण, लघुत्तम अविभाज्य भाग।
निसार जिसमें पहले कभी सार था और अभी नहीं है।
अशक्त जिसमें कभी शक्ति रही ही नहीं हो।
निःशक्त जिसमें कभी शक्ति रही हो और अब चुक गई हो।
समानार्थी शब्दों का विवेक

समानार्थी शब्दों का विवेक

शब्द अर्थ/विवरण
अधर्म धर्म के विरुद्ध कार्य।
अन्याय निष्पक्ष कार्य।
अपराध सामाजिक/राजकीय नियमों का उल्लंघन।
पाप नैतिकता का उल्लंघन।
अभिमान अपने-आपकी प्रतिष्ठा अधिक व दूसरों की प्रतिष्ठा कम समझना।
अहंकार अपने आप को झूठे ही बहुत अधिक समझना।
दर्प, घमंड हर स्थिति में अपने आपको बड़ा व दूसरों को हीन समझना।
गौरव अपने उचित कार्य या गुण पर समुचित श्रेष्ठता का भाव।
गर्व रूप, यौवन, धन, विद्या आदि के कारण अपने को दूसरों से बढ़कर समझने का भाव।
अनुमोदन किसी कार्यवाही या कथन पर सहमति देना।
समर्थन किसी के प्रस्ताव, विचार पर सहमति देना।
स्वीकृति किसी वस्तु, प्रार्थना को उच्च अधिकारी द्वारा मंजूर किया जाना।
संस्तुति किसी के आवेदन, प्रार्थना को प्रदान की जाने वाली सहमति।
अग्र्रेषण किसी के आवेदन, प्रार्थना को उच्च अधिकारियों के पास विचारार्थ भेज देना।
पुष्टि पूर्व में दिए गए मौखिक आदेश को बाद में लिखित रूप में प्रमाणित करना।
अध्यक्ष किसी संस्था का प्रधान (President)।
सभापति किसी बैठक अथवा सभा का प्रधान।
अधिवेशन किसी संस्था का बड़ा सम्मेलन।
बैठक किसी संस्था की समिति की थोड़े समय के लिए सभा।
आमंत्रण किसी समारोह में सम्मिलित होने के लिए सामान्य बुलावा।
निमंत्रण भोजनादि के लिए विशेष बुलावा।
आपत्ति अचानक आया संकट, जिसके निवारण का प्रबन्ध किया जा सकता है।
विपत्ति बड़ी आपत्ति, प्राकृतिक आपदा, जिससे बचने का सहज उपाय न हो।
आधि मस्तिष्क संबंधी बीमारी।
व्याधि शारीरिक बीमारी।
अनिवार्य जिसका निवारण न किया जा सके, जिसके होने की बाध्यता हो।
आवश्यक जरूरी।
अनुरोध किसी कार्य को करने का प्रार्थना युक्त आग्रह।
प्रार्थना अपने से बड़ों से किसी कार्य को करने का निवेदन।
आग्रह कार्य करवाने के लिए अधिकार भाव से, थोड़ी जिद के साथ निवेदन करना।
अस्त्र फेंककर चलाए जाने वाले हथियार, जैसे- तीर, बड़ी गोला।
शस्त्र हाथ में रखकर चलाए जाने वाले हथियार, जैसे- तलवार।
आयुध सभी प्रकार के हथियार।
समानार्थी शब्द और उनके अर्थ (भाग 3)

समानार्थी शब्दों का विवेक (भाग 3)

शब्द अर्थ/विवरण
अवस्था जीवन, शरीर अथवा पदार्थ की कोई स्थिति।
आयु जीवन की पूरी अवधि।
अनुराग किसी विषय/वस्तुओं के प्रति लगाव।
स्नेह बड़ों का छोटों के प्रति प्रेम।
आसक्ति किसी के प्रति विशेष मोह।
प्रणय स्त्री और पुरुष के बीच का प्रेम।
प्रेम छोटे बड़े सबके प्रति लगाव।
वात्सल्य बड़ों का, विशेष रूप से माता-पिता का छोटे बच्चे के प्रति प्रेम।
अद्वितीय जिसके समान दूसरा कोई न हो।
अनुपम जिसकी उपमा (किसी अन्य से तुलना) न दी जा सके।
अर्चना फूल, दीप आदि से देवता की पूजा।
आराधना मनोकांक्षा की पूर्ति हेतु अपने आराध्य की पूजा।
पूजा वस्तुओं के बिना, भाव के साथ ईश्वर की प्रार्थना।
उपासना इष्ट देव के सामने।
आरती दीपक, अगरबत्ती, धूपबत्ती के साथ पूजा करना।
अभिनंदन एक समारोह में किसी उपलब्धि पर औपचारिक रूप से सम्मान करना।
स्वागत् किसी आए हुए व्यक्ति का सम्मान।
अधिक आवश्यकता से ज़्यादा।
काफी निर्धारित सीमा के अनुरूप।
पर्याप्त आवश्यकता के अनुसार चाहिए उतना।
अमूल्य जिसका कोई मूल्य न आँका जा सके।
बहुमूल्य जिसका मूल्य बहुत हो।
अभिलाषा किसी वस्तु को प्राप्त करने की हार्दिक इच्छा।
इच्छा किसी वस्तु को प्राप्त करने की साधारण चाह।
आकांक्षा प्रतीक्षानुसार इच्छा।
आवश्यकता पूरी हो सकने योग्य इच्छा।
कामना सच्चे भाव की इच्छा।
संकल्प किसी कार्य को करने का दृढ़ निश्चय।
अपमान किसी की प्रतिष्ठा को सायास ठेस पहुँचाना।
अवमानना अनायास किसी की प्रतिष्ठा की हानि।
तिरस्कार किसी वस्तु या व्यक्ति के सम्मान की उपेक्षा करना।
अड़चन अचानक आई बाधा।
अवरोध जानबूझकर खड़ी की गई बाधा।
आज्ञा इजाजत भी, आदेश भी।
आदेश किसी कार्य को आवश्यक रूप से करने का हुक्म।
अनुमति इजाजत।
निर्देश मार्गदर्शनपरक आदेश।
आचार व्यक्ति के चरित्र एवं चाल-चलन संबंधी आचरण।
व्यवहार दूसरों के साथ किया जाने वाला आचरण।
समानार्थी शब्द और उनके अर्थ (भाग 4)

समानार्थी शब्दों का विवेक (भाग 4)

शब्द अर्थ/विवरण
अनुमान बौद्धिक तर्क द्वारा लिया गया निर्णय।
प्राक्कलन भविष्य में होने वाले व्यय के बारे में गणना के सहारे किया गया अनुमान।
अपयश यश के बाद होने वाली बुराई।
कलंक समाज-विरोधी आचरण करने पर लांछन।
आलोचना दोषों का सम्यक् विवेचन।
निंदा किसी के कार्यों की बुराई करना।
आशा किसी अच्छे कार्य के होने की या किसी अच्छे कार्य के न होने की उम्मीद।
अन्वेषण पहले से ही विद्यमान किसी वस्तु की खोज।
अनुसंधान छानबीन कर किन्हीं गुप्त नवीन रहस्यों का पता लगाना।
गवेषणा किसी गूढ़ विषय की मूल स्थिति जानने के लिए गंभीर अध्ययन करना।
आविष्कार एक नई अपूर्व वस्तु या सिद्धांत का निर्माण।
आकार किसी वस्तु का उसकी लंबाई-चौड़ाई-ऊँचाई से संबंधित रूप।
रूप किसी वस्तु की संपूर्ण आकृति जिसमें रंग आदि भी सम्मिलित होता है।
आनंद शरीरार्थ और आत्मिक सुख।
आह्लाद अस्थायी आवेशयुक्त प्रसन्नता।
हर्ष मानसिक, क्षणिक, आनंद से कम।
उल्लास उत्साहयुक्त क्षणिक प्रसन्नता।
आदरणीय बड़ों के लिए आदर-सूचक शब्द या वह व्यक्ति जिसे हम आदर करने योग्य समझते हैं।
पूज्य, पूजनीय जिनके प्रति अत्यधिक आदर भाव हो, ईश्वर, माता-पिता, दादा-दादी, गुरु।
माननीय, सम्माननीय बड़ों के प्रति सामान्य आदरसूचक शब्द।
आदि प्रायः एक या दो उदाहरणों के बाद आदि का प्रयोग किया जाता है।
इत्यादि अधिक उदाहरणों के बाद इत्यादि का प्रयोग किया जाता है।
आतंक किसी दुष्ट बलशाली द्वारा फैलाया गया भय।
त्रास किसी भय से उत्पन्न हुई बेचैनी।
डर, भय किसी भी अनिष्ट की आशंका से उत्पन्न दुःखपूर्ण भाव, भले ही उसका कारण कोई अन्य हो या वह स्वयं।
उदास वांछित कार्य न होने पर अन्यमनस्क हो जाना, मन न लगना।
उदासीन विषयों एवं वस्तुओं से तटस्थता अर्थात् कोई लगाव न होना।
तटस्थ किसी भी पक्ष की ओर न होना और विवाद से दूर, निष्पक्षीय रहना।

📢 Stay Updated with Latest Rajasthan Govt Exams

Join our Telegram & WhatsApp groups for instant alerts, notes & test papers!

Scroll to Top