गुर्जर-प्रतिहार

  • बादामी के चालुक्य नरेशपुलकेशिनद्वितीय के एहोलअभिलेख में गुर्जर जाति का उल्लेख सर्वप्रथम हुआ है।
  • उत्तर-पश्चिम भारत में गुर्जर-प्रतिहार वंश का शासनछठीसेबाहरवीं सदी तक रहा है।
  • प्रसिद्ध इतिहासकाररमेशचन्द्रमजूमदार के अनुसार गुर्जर-प्रतिहारों ने छठी सदी से बाहरवीं सदी तक अरब आक्रमणकारियों के लिए बाधक का काम किया।
  • छठी शताब्दी के द्वितीय चरण में उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए राजवंश की स्थापना हुई, जोगुर्जरप्रतिहारवंश कहलाया।
  • नीलकुंड, राधनपुर, देवली तथा करडाह शिलालेख में प्रतिहारों को गुर्जर कहा गया है।
  • स्कन्दपुराण के पंच द्रविड़ों में गुर्जरों का उल्लेख मिलता है।
  • अरब यात्रियों ने इन्हेंजुर्ज कहा है। अलमसूद ने गुर्जर-प्रतिहार को अलगुर्जर और राजा को बोरा कहा है।
  • मिहिरभोज के ग्वालियर अभिलेख में नागभट्‌ट को राम का प्रतिहार एवं विशुद्ध क्षत्रिय कहा है।
  • स्मिथ, ब्यूलर, हर्नले आदि विद्वानों ने प्रतिहारों को हूणों की संतान बताया है।
    कुछ विद्वानों के अनुसार गुर्जर-प्रतिहारों ने अपनी सत्ता का प्रारंभ भिल्लमल नगरी से किया था।
  • भिल्लमलकाचार्य ने अपने ग्रन्थब्रह्मस्फुटसिद्धान्त’ में भिल्लमल का उल्लेख किया गया है।
  • एच.सी.रे. के अनुसार गुर्जर-प्रतिहारों की सत्ता का प्रारंभ केंद्रमाण्डवैपुरा (मण्डोर) था।
  • मुहणोत नैणसी ने गुर्जर-प्रतिहारों की‘26 शाखाओं का वर्णन किया, जिनमें- मंडोर, जालौर, राजोगढ़, कन्नौज, उज्जैन और भड़ौंच के गुर्जर-प्रतिहार बड़े प्रसिद्ध रहे।
  • मारवाड़ में छठी शताब्दी ईस्वी मेंहरिशचन्द्र’ (रोहिलद्धि) नामक ब्राह्मण ने मंडोर को अपनी राजधानी बनाकर गुर्जर-प्रतिहार वंश की स्थापना की।
  • हरिशचन्द्र को गुर्जर-प्रतिहार काआदिपुरुष कहा गया है।
  • रज्जिल ने मंडोर के आसपास के क्षेत्रों को जीतकर अपने राज्य का विस्तार किया।
  • मंडोर के गुर्जर-प्रतिहारों की वंशावलीरज्जिल से ही प्रारंभ होती है।
  • गुर्जर-प्रतिहारों को भारत काद्वारपाल कहा जाता है।


गुर्जर-प्रतिहारोंकीराजधानियाँ

  1. मंडोर (प्राचीनतम / प्रथम)
  2. मेड़ता
  3. भीनमाल
  4. उज्जैन (मध्यप्रदेश)
  5. कन्नौज (उत्तरप्रदेश)

नागभट्‌टप्रथम (730-760 ई.) :-

  • यह रज्जिल का पौत्र था।
  • इसने राज्य-विस्तार किया और तीन नई राजधानियाँ क्रमश:मेड़ता’, ‘भीनमाल’  ‘उज्जैन बनाई।
  • इसे भीनमाल के गुर्जर-प्रतिहार वंश का वास्तविक संस्थापक माना जाता है।
  • नागभट्‌ट प्रथम का दरबारनागावलोककादरबार कहलाता था।
  • जालौर, अवन्ति, कन्नौज प्रतिहारों की नामावली नागभट्‌ट से प्रारंभ होती है।
  • नागभट्‌ट प्रथम के प्रमुख सामन्त गुहिल (बप्पा रावल – शक्तिशाली), चौहानराठौड़कलचूरिचंदेलचालुक्यपरमारथे।
  • नागभट्‌ट प्रथम गुर्जर-प्रतिहारों का प्रथम शक्तिशाली शासक था, जिसने अरबों तथा ब्लुचों के आक्रमण को रोके रखा। इसलिए इसे प्रतिहारों में से प्रथमद्वारपाल माना जाता है।
  • नागभट्‌ट को क्षत्रिय ब्राह्मण कहा गया है, इसलिए इस शाखा कोरघुवंशीप्रतिहार भी कहते हैं।
  • ग्वालियर प्रशस्ति में नागभट्‌ट प्रथम कोमलेच्छोंकानाशक तथा नारायण कहा गया है।
  • नागभट्‌ट प्रथम नेरामकाद्वारपालमेघनाथकेयुद्धकाअवरोधकइन्द्रकेगर्वकानाशक व नारायणकीमूर्तिकाप्रतीक उपाधियाँ धारण की।
  • इनके शासलकाल में चीनी यात्रीह्वेनसांग ने कु 72 देशों की यात्रा की थी। उसने भीनमाल को पिलोमोलो/भीलामाला तथा गुर्जरों को कुचेलो कहा।




वत्सराज (783-795 ई.) :-

  • इन्होंनेरणहस्तिन की उपाधि धारण की थी।
  • इसे गुर्जर-प्रतिहार वंश कावास्तविकसंस्थापक माना जाता है।
  • वत्सराज के शासन काल में 778 ई. मेंउद्योतनसूरी ने जालौर में कुवलयमाला प्राकृत भाषा में और 783 ई. आचार्यजिनसेनसूरी ने हरिवंशपुराण ग्रन्थ की रचना की।
  • ओसियां के जैन मंदिर प्रतिहार शासक वत्सराज के समय निर्मित हैं।

त्रिपक्षीय/त्रिकोणात्मकसंघर्ष :-

  1. उत्तरी-पश्चिमी भारत – गुर्जर-प्रतिहार
  2. दक्षिणी भारत – राष्ट्रकूट
  3. बंगाल – पाल वंश

त्रिकोणात्मकसंघर्षकीशुरुआतगुर्जरप्रतिहारनरेशवत्सराजनेकीथी।

  • यह संघर्ष 150 वर्षों तक (लगभग) चला और इसको प्रारंभ गुर्जर-प्रतिहारों ने किया तथा अंतिम विजय भी इनकी ही हुई थी।
  • वत्सराज ने इन्द्रायुध को पराजित कर कन्नौज पर अधिकार किया और इन्द्रायुध को अपना सामन्त बनाया।
  • इन्द्रायुध के भाई चक्रायुध ने बंगाल के पाल शासक धर्मपाल की सैन्य सहायता से कन्नौज पर अधिकार कर लिया। धर्मपाल ने चक्रायुध को कन्नौज का शासक नियुक्त किया।
  • वत्सराज ने धर्मपाल को पराजित किया।
  • राष्ट्रकूट शासक ध्रुव प्रथम ने उज्जैन व कन्नौज पर अधिकार कर लिया और वत्सराज वहां से जालौर की ओर मरुस्थल में चला गया। इस युद्ध की जानकारीराधनपुर और वनीडिंडोरी अभिलखों से मिलती है।

नागभट्‌टद्वितीय (795-833 ई.) :-

  • नागभट्ट द्वितीय की माता का नामसुंदरदेवी था।
  • वत्सराज की मृत्यु के बाद यह गुर्जर-प्रतिहारों का शासक बना।
  • इन्होंने उज्जैन और कन्नौज को जीत लिया और कन्नौज को अपनी राजधानी बनाया।
  • नागभट्‌ट द्वितीय  के कन्नौज विजय का वर्णनग्वालियरअभिलेख में मिलता है।
  • मान्यखेत के राष्ट्रकूट शासक गोविन्द तृतीय ने नागभट्‌ट द्वितीय को हराकर कन्नौज पर अधिकार कर लिया।
  • गोविन्द तृतीय के साम्राज्य विस्तार के बारे में इतिहासकारों ने लिखा है कि – “गोविन्द तृतीय के घोड़े हिमालय से कल्याकुमारी तक बिना किसी शत्रु क्षेत्र में प्रवेश किए सीधे दौड़ सकते थे”।
  • इनका दरबार भीनागावलोककादरबार कहलाता था।


  • नागभट्‌ट द्वारा मुसलमानों की पराजय का साक्ष्यप्रबंधनामकग्रन्थ से मिलता है। इसके अनुसार चहमान नरेश गोविन्दराज (गूवक प्रथम) ने सुल्तान बेग वरिस को हराया।
  • गोविन्दराज नरेश नागभट्‌ट का सामंत था।
  • सुल्तानबेगवरिस सिंध का मुस्लिम गवर्नर था।
  • मुसलमानों के विरुद्ध नागभट्‌ट द्वितीय के संघर्ष का प्रमाणखुम्माणरासो नामक ग्रन्थ से मिलता है।


मुंगेरकायुद्ध (810 . बिहार) :-

  • नागभट्‌ट द्वितीय ने बंगाल के शासक धर्मपाल को पराजित किया।
  • बकुलाअभिलेख में नागभट्‌ट द्वितीय ने परमभट्टारकमहाराजाधिराजपरमेश्वर की उपाधि धारण की।
  • नागभट्‌ट द्वितीय ने गंगा नदी में जीवित जल-समाधि ली।

मिहिरभोज (836-885 ई.) :-

  • इनकी माता का नामअप्पादेवी था।
  • इनका सर्वप्रथम अभिलेखवराहअभिलेख है जिसकी तिथि 893 विक्रम संवत् (836 ई.) है।
  • यह प्रतिहार वंश ही नहीं वरन् प्राचीन भारत वर्ष का एक महान शासक माना जाता था।
  • मिहिरभोज को बंगाल के शासक धर्मपाल के पुत्र देवपाल ने पराजित किया।
  • मिहिरभोज ने क्रमश: नारायणपाल व विग्रहपाल को बारी-बारी से हराया था।
  • 851 ई. में अरब यात्रीसुलेमान ने भारत की यात्रा की। सुलेमान ने बताया कि मिहिरभोज मुसलमानों का सबसे बड़ा शत्रु था।
  • मिहिरभोज का साम्राज्य विस्तार – हिमालय से लेकर दक्षिण में बुंदेलखण्ड तक और पूर्व में उत्तरप्रदेश से लेकर पश्चिम में गुजरात और काठियावाड़ तक विस्तृत था।


  • इन्होंने ग्वालियर प्रशस्ति की स्थापना करवाई थी।
  • कश्मीरी कविकल्हण ने अपने ग्रन्थ राजगरंगिनी में मिहिरभोज के साम्राज्य का उल्लेख किया।
  • मिहिरभोज द्वारा रचित ग्रन्थ – श्रृंगारप्रकाशयुक्तिकल्पतरुराजमृगांक हैं।
  • ग्वालियर अभिलेख में मिहिरभोज नेआदिवराह तथा दौलतपुर अभिलेख में प्रभास की उपाधि धारण की।
  • इनके समय में चाँदी और तांबे के सिक्के, जिन परश्रीमदादिवराह अंकित रहता था।




महेंद्रपालप्रथम (885-910 ई.) :-

  • इनकी माता का नामचन्द्राभट्टारिकादेवी था।
  • इनके दरबारी राजकविराजशेखर ने इनको विद्धशालभंजिकाग्रन्थ में निर्भयनरेंद्रनिर्भयराजरघुकुलतिलक व रघुकुलचूड़ामणि की उपाधियाँ दी।
  • राजशेखरने कर्पूरमंजरीकाव्यमीमांसाविद्धशालभंजिकाबालभारतप्रबंधकोषबालरामायणहरविलास और भुवनकोष आदि ग्रन्थों की रचना की।
  • बी.एन. पाठकने अपने ग्रन्थ उत्तरभारतकाराजनीतिकइतिहास में प्रतिहार शासक महेंद्रपाल प्रथम को हिंदूभारतकाअंतिममहानहिंदूसम्राट स्वीकर करते हैं।


भोजद्वितीय (910-913 ई.) :-

  • भोज द्वितीय का उल्लेखएशियाटिकसोसायटीताम्रपत्र से हुआ है और असनीअभिलेख में महीपाल प्रथम का उल्लेख मिलता है।

महिपालप्रथम (914-943 ई.) :-

  • राजशेखर ने इन्हेंआर्यावर्तकामहाराजाधिराजरघुकुल

मुक्तामणि व रघुवंशमुकुटमणि की उपाधियाँ दी।

  • राजशेखर का ग्रन्थ – प्रचंडपाण्डवमें महिपाल की विजयों का वर्णन किया।
  • 915 ई. में अरब यात्रीअलमसूदी ने भारत की यात्रा की।
  • कहलाअभिलेख में कलचूरिवंश का राजा भीमदेव महिपाल के अधीन गोरखपुर प्रदेश का शासक था।
  • अरब यात्रीअलमसूदी के अनुसार उत्तर-पश्चिम में पंजाब के कुलूतों और रनठों को पराजित किया था।
  • हड्‌डलअभिलेख से प्रकट होता है कि उसका सामंत धरणिवराह उसकी अधीनता में सौराष्ट्र पर शासन पर कर रहा था।
  • रखेत्रअभिलेख से चंदेरी और ग्वालियर के विनायकपाल महिपाल की अधीनता स्वीकार करते थे।


राज्यपाल (990-1019 ई.) :-

  • जब 1018 ई. में गजनी के सुल्तान महमूद गजनवी ने कन्नौज पर आक्रमण किया, तब राज्यपाल भागकर जंगलों में चला गया था।
  • इनके कारण बुंदेलखंड के शासकविद्याधर ने राज्यपाल को कायर कहना प्रारंभ कर दिया।
  • विद्याधर ने राज्यपाल पर आक्रमण किया। इस दौरान राज्यपाल वीरगति को प्राप्त हुआ।


त्रिलोचनपाल (1019-1027 ई.) :-

  • अलबरूनीके अनुसार इनकी राजधानी बारी थी, जो रामगंगा और सरयू के संगम के निकट थी।
  • 1020 ई. में महमूद गजनवी ने कन्नौज पर आक्रमण किया और लूट-मार करके वापस गजनी चला गया।


यशपाल ( 1027-1036 ई.) :-

  • इलाहाबाद जिले के कड़ा नामक स्थान पर 1036 ई. का लेख मिला है, जिसमें महाराजाधिराज यशपाल व उनके दान का वर्णन मिलता है।
  • यह गुर्जर-प्रतिहारों काअंतिम शासक था।
  • इनके बाद गुर्जर-प्रतिहारों ने सामंतों के रूप कुछ समय तक कन्नौज पर शासन किया। तत्पश्चात्गहड़वालवंश ने भी कुछ समय तक (1994 ई.) कन्नौज पर शासन किया था।


Scroll to Top