BSTC Exam 2026

BSTC 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि परीक्षा का पैटर्न कैसा होता है। इस लेख में हम आपको BSTC Exam Pattern 2026 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे – जैसे प्रश्नों की संख्या, विषय-वस्तु, समय सीमा, भाषा माध्यम, मार्किंग स्कीम, और परीक्षा दिवस से संबंधित दिशा-निर्देश।

BSTC के handwritten notes, questions practice, Mock test और प्रीवियस years के questions के लिए:

यहाँ क्लिक करें

BSTC 2026 – Exam Highlights एक नजर में

पैरामीटर विवरण
परीक्षा का नाम Pre D.El.Ed. (BSTC) 2026
कोर्स D.El.Ed (General / Sanskrit)
परीक्षा मोड Offline (OMR based)
कुल प्रश्न 200
प्रश्न प्रकार MCQs
अवधि 3 घंटे
अंक 600
नेगेटिव मार्किंग नहीं

BSTC के handwritten notes, questions practice, Mock test और प्रीवियस years के questions के लिए:

यहाँ क्लिक करें

BSTC 2026 का Paper Pattern – चार मुख्य खंड

BSTC परीक्षा प्रश्नपत्र को चार मुख्य भागों में बांटा गया है, जिनमें से प्रत्येक में 50-50 प्रश्न होते हैं। सभी प्रश्न MCQ (Multiple Choice Questions) होते हैं, और सभी प्रश्नों के अंक समान होते हैं। कुल प्रश्न 200 और कुल अंक 600 होंगे।

  • मानसिक योग्यता (Mental Ability): 50 प्रश्न – 150 अंक
  • राजस्थान की सामान्य जानकारी (General Awareness of Rajasthan): 50 प्रश्न – 150 अंक
  • शिक्षण अभिवृत्ति एवं रूझान (Teaching Aptitude & Attitude): 50 प्रश्न – 150 अंक
  • भाषा प्रवीणता (Language Proficiency): 50 प्रश्न – 150 अंक

भाषा प्रवीणता भाग में अंग्रेज़ी अनिवार्य होगी। इसके साथ ही सामान्य बीएसटीसी करने वाले छात्र हिंदी भाषा हल करेंगे, जबकि संस्कृत वाले छात्र संस्कृत भाषा हल करेंगे।

BSTC 2026 Marking Scheme – अंकन प्रणाली

प्रश्नों की संख्या प्रत्येक प्रश्न के अंक कुल अंक नेगेटिव मार्किंग
200 3 600 नहीं
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे (MCQs)
  • सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे
  • गलत उत्तर पर कोई कटौती नहीं होगी
  • उत्तर OMR शीट पर काले या नीले पेन से भरने होंगे

BSTC 2026 भाषा माध्यम – हिंदी, अंग्रेज़ी और संस्कृत

BSTC 2026 परीक्षा हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी। साथ ही, भाषा प्रवीणता (Language Proficiency) खंड में निम्नलिखित नियम लागू होंगे:

  • अंग्रेज़ी: सभी छात्रों के लिए अनिवार्य है
  • हिंदी: General BSTC वाले छात्र हिंदी का पेपर हल करेंगे
  • संस्कृत: Sanskrit BSTC वाले छात्र संस्कृत का पेपर हल करेंगे

हर छात्र को केवल वही भाषा सेक्शन हल करना होगा जो उसके कोर्स के अनुसार निर्धारित है। गलत भाषा चयन करने पर अंक नहीं मिलेंगे।

BSTC Exam पैटर्न और सिलेबस की विस्तृत जानकारी की PDF प्राप्त करें:

PDF डाउनलोड करें

BSTC 2026 परीक्षा दिवस निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें
  • प्रवेश पत्र (Admit Card) को साथ लाना अनिवार्य है
  • केवल नीला या काला बॉलपेन ही OMR शीट भरने के लिए मान्य है
  • मोबाइल, कैलकुलेटर या कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित है
  • प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें

BSTC के handwritten notes, questions practice, Mock test और प्रीवियस years के questions के लिए:

यहाँ क्लिक करें

BSTC 2026 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

BSTC में कितने प्रश्न होते हैं?
BSTC परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होते हैं, जो MCQ फॉर्मेट में होते हैं।
क्या BSTC में नेगेटिव मार्किंग होती है?
नहीं, BSTC 2026 परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
BSTC की परीक्षा कितने घंटे की होती है?
यह परीक्षा कुल 3 घंटे की होती है।
BSTC में भाषा कैसे चुनें?
सभी को अंग्रेज़ी हल करनी होती है। हिंदी General BSTC वालों के लिए और संस्कृत Sanskrit BSTC वालों के लिए होती है।

BSTC Exam Pattern 2026 –

Scroll to Top