📺 Educlutch Official YouTube Channel ▶ Subscribe
Educlutch

BSTC TOPIC WISE टेस्ट सीरीज 2026

अब सिलेक्शन होगा पक्का! नए पैटर्न पर आधारित टॉपिक-वाइज टेस्ट और फुल मॉक टेस्ट्स के साथ अपनी तैयारी मजबूत करें।

🚀 टेस्ट सीरीज जॉइन करें
Educlutch

BSTC टेस्ट सीरीज 2026

अब सिलेक्शन होगा पक्का! नए पैटर्न पर आधारित टॉपिक-वाइज टेस्ट और फुल मॉक टेस्ट्स के साथ अपनी तैयारी मजबूत करें।

🚀 टेस्ट सीरीज जॉइन करें
राजस्थान प्री डी.एल.Ed (BSTC) 2026 – फॉर्म, योग्यता, पाठ्यक्रम

राजस्थान प्री डी.एल.Ed (BSTC) 2026

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा दो वर्षीय D.El.Ed (सामान्य/संस्कृत) में प्रवेश हेतु राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा।

ऑनलाइन फॉर्म: 02 – 31 दिसम्बर 2025 परीक्षा – ऑफलाइन OMR आधारित स्तर – राज्य स्तरीय
नवीनतम अपडेट: राजस्थान प्री डी.एल.Ed (BSTC) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 दिसम्बर 2025 से शुरू होकर 31 दिसम्बर 2025 तक चलेंगे। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।

महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

इवेंट तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ 02 दिसम्बर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से 7–10 दिन पूर्व
संभावित परीक्षा तिथि सूचनार्थ शीघ्र जारी

शैक्षिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (उच्च माध्यमिक) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक।
  • SC / ST / OBC / MBC / दिव्यांग / विधवा / परित्यक्ता / तलाकशुदा अभ्यर्थियों के लिए 5% की छूट (यानी 45% अंक पर्याप्त)।

आयु सीमा (01 जुलाई 2025 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के लिए लगभग 28 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)।

सटीक आयु गणना एवं छूट की जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

आवेदन शुल्क

कोर्स विकल्प शुल्क
D.El.Ed (सामान्य) या D.El.Ed (संस्कृत) में से कोई एक ₹ 450/- (अनुमानित)
D.El.Ed सामान्य + संस्कृत दोनों ₹ 500/- (अनुमानित)

अंतिम एवं आधिकारिक शुल्क संरचना के लिए अधिसूचना/वेबसाइट अवश्य देखें।

परीक्षा पैटर्न (BSTC 2026)

सेक्शन प्रश्न अधिकतम अंक
मानसिक क्षमता (Mental Ability) 50 150
सामान्य ज्ञान (राजस्थान) 50 150
शिक्षण अभिरुचि (Teaching Aptitude) 50 150
अंग्रेज़ी 20 60
हिन्दी / संस्कृत 30 90
कुल 200 प्रश्न 600 अंक

सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे। आमतौर पर नकारात्मक अंकन नहीं रहता, परन्तु अंतिम जानकारी के लिए आधिकारिक निर्देश देखें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएँ।
  2. New Registration / Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम, मोबाइल, ई–मेल आदि भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. लॉगिन करके व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और परीक्षा शहर चुनें।
  5. फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें (निर्धारित साइज के अनुसार)।
  6. ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म Final Submit करें।
  7. भरे हुए फॉर्म का प्रिंट/पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्त्वपूर्ण लिंक

ऊपर दिया गया पेज केवल जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन को अंतिम मानें।

BSTC Important Links

BSTC 2026 notification

📢 Stay Updated with Latest Rajasthan Govt Exams

Join our Telegram & WhatsApp groups for instant alerts, notes & test papers!

Scroll to Top