राजस्थान पुलिस एसआई हिंदी

राजस्थान पुलिस एसआई हिंदी

राजस्थान सब इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा के लिए हिंदी

तत्सम-तद्भव विषय सामग्री
क्रमांक विषय तत्सम-तद्भव PDF 1 तत्सम-तद्भव PDF 2 तत्सम-तद्भव PDF 3
1 तत्सम-तद्भव शब्दों का परिचय PDF 1 PDF 2 PDF 3
अर्द्धतत्सम शब्द

अर्द्धतत्सम शब्द

तत्सम अर्द्धतत्सम तद्भव
कृष्णकिशुन, किशनकान्हा
अग्निअगिनआग
वत्सबच्छबच्चा
चूर्णचूरनचूर
अक्षरअच्छरआखर
कृपाकिरिपाकिरपा
मयूरमउरमोर
चंद्रचंदरचाँद
परीक्षापरीच्छापरख
लक्ष्मीलच्छमीलखमी
भिक्षाभिच्छाभीख
भिक्षारीभिच्छारीभिखारी
शिक्षासिच्छासीख
लक्षणलच्छणलखन
हस्तहत्थहाथ
संध्यासंझासाँझ
कर्पूरकप्पूरकपूर
उज्ज्वलउज्जलउजला
नक्षत्रनछत्रनखत
वर्षाबरसाबारीस
चत्वारिचत्तारिचार
चतुर्दशचौद्दराचौदह
आज्ञाआग्याँआन
देवीदेई-
मुखमुँह-
क्रियाकिरिया-
कर्मकरम-
पत्रपत्तर-
धर्मधरम-

देशज शब्द

देशज शब्द ‘देश + ज’ के योग से रचित है, जिसका अर्थ होता है-‘देश में जन्मा’। देशज वे शब्द हैं जो किसी संस्कृत (या प्राकृत) मूल से निकले हुए नहीं जान पड़ते और जिनकी व्युत्पत्ति का पता नहीं लगता; जैसे- गरबा, भाँगड़ा, काजू, टाबर इत्यादि। अतः मूलतः वे शब्द देशज हैं, जो भारत की क्षेत्रिय, ग्राम्य और जनजातीय बोलियों से लिए गए हैं। हिन्दी में दो प्रकार के देशज शब्द पाए जाते हैं-

1. अज्ञातव्युत्पत्तिक शब्द

ऐसे शब्द, जो किसी भाषा से नहीं निकले हैं और जिनकी व्युत्पत्ति का पता न हो, उन्हें ‘अज्ञातव्युत्पत्तिक’ शब्द कहते हैं; जैसे-खच्चर, खरहरा, खलासी, खेड़ी, खेमटा, छबड़ा, छाबड़ी, जाँगड़ा, जोखिम, ज्वार, झज्झर, झबरा, बिनौला, भड़ास, भालिया, भावली, भुनभुनाना, भुरभुराना, भोंसले, भोथरा, भोपा, मकोड़ा, मखौल, मलाई, मोड़ी, रेवड़, झिझक, झुग्गी, झुमरी, झुल्ला, ठेठ, ठोर, डाँग, डॉगर, डागुर, ढाढ़ी, ढाबा, तरामीरा, तिजोरी, तेंदुआ, गद्दा, गलबल, गिलौरी, घपला, घमासान, घुग्धी, घेवर, घोंसला, चहल पहल, चिचड़ा, चिंदी, चिल्लर, थैला, थोथा, दुगई, धब्बा, नक्की, पपीता, पपैया, पागल, पिंडारी, पिल्ला, पीपा, पूँगी, पेठा, इल्ली, ऊँहूँ, कंजर, कब्बडी, कुत्ता, खाखरा, गड़पा, गद्द, गद्दर, बरेठा, बलूची, बाँगड़, बाँगर, बाँगुर, झाँडा, बागर, बिजूका, रेवड़ी, लावनी, लीद, लुगदी, सट्टा, समोसा।

2. अनुकरणात्मक शब्द

ऐसे शब्द, जो किसी ध्वनि को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, उन्हें ‘अनुकरणात्मक’ शब्द कहते हैं; जैसे- छपछप, छछरछर, छर्रा, झक, झकझक, झकझोर, झकाझक, झगड़ा, थपथपाना, मचकना, मचमचाना, मचलना, मचलाना, मेमना, रिमझिम, रेंकना, लच, लचक, लचकना, लच्छा, लथपथ, लथाड़, लपलपाना, सटपट, सटरपटर, सटसट, सनसन, सनसनाना, सरसर, थप्पड़, थरथर, थर्राना, दादू, दुत, दुतकार, दुतकारना, धड़धड़, धड़ल्ला, धत्, धधक, धक, धम, धमाधर, धमधूसर, धमार, धाँधल, धाक, धावा, धायें, पटाका, पटापट, पड़पड़ाना, परपराना, फट, फटकारना, फटफटाना, फड़फड़ाना, फनकना, झड़प, झनक, झनझनाना, झनाझन, झब्बा, झमेला, झलाझल, झाला, ‘झिलमिल, झुनझुन, झुबझुबी, टट्टू, टन, टनकना, टनटन, टनाटन, टपकना, टपाटप, टर, कें कें, थेईथेई, दन्न, दहाड़, दहाड़ना, खलबल, गलगल, गलबल, गिटपिट, गिड़गिड़, गुटरगूँ, गुनगुनाना, चायँ चायें, चुटकी, चूँ चूँ, छटपट, छनछन, टरटराना, टर्रा, टर्राना, टॉय टॉय, टिप टिप, टीमटाम, टीस, टें टें, ठक, ठकठक, ठकठकाना, ठनकार, ठनाका, तड़ातड़, तड़ी, ताताथेईं, ताबड़तोड़, तुतलाना, फनकार, फनफनाना, फर्राटा, फिस, फिसड्डी, फुदकना, फुरफुर, फुसफुसाना, फू फू, बड़बड़, भड़क, भाँये भाँये, भौं भौं, भौंकना

विदेशज़ शब्द

अंग्रेजी भाषा के शब्द

अटेंशन, अपोजिट, अपोजिशन, अर्बन, एल्कोहल, एल्यूमिनियम, अलाउंस, अल्टीमेटम एप्लीकेशन, अगस्त, अप्रैल, अल्सर, अक्तूबर, अण्डरवीयर, अपील, अर्दली, ऑनर, ऑनलाइन, ऑडिट, ऑक्सीजन, ऑटो, आइटम, आइसक्रीम, आइस, ऑरीजनल, अपेण्डिसाइटिस, असेसर, असेसमेंट, ओवर, ऑफिस, ऑफिसर, इंटरनेट, ई-बुक्स, ई-गर्वनेंस, ई-मेल, ई-लर्निंग, इंच, इंजन, इंजिल, इंक, इनकम, इनक्रीमेंट, इनवेस्ट, इनवाल्वें, इंटरव्यू, एनसाइक्लोपीडिया, इनवॉइस, इनफेक्टेड, एडवांस, एजेण्ट, एलर्जी, एजेण्डा, एक्स-रे, एडिटर, एक्सपोज, एकड़, ऐडहॉक, एक्टर, एक्यूप्रेशर, एडवोकेट, ऐल्बम, ओवर, ओवरकोट, ओल्ड, ओवरटाइम, क्लास, क्लासिक, क्लर्क, कम्पनी, कमीशन, कमिश्नर, कमिश्नरेट, कॉर्ड, कॉलेज, कॉरीडोर, कम्प्यूटर, कलेक्टर, कॉपी, कार, कैमरा, केस, कोट, क्रिकेट, टिकट, टेनिस, गार्ड, चैक, टायर, टेंशन, ट्यूब, टेलीविजन, टमटम, टर्म, टरबाइन, टाईल, टाई, टावर, टेलर, ट्रक, डबल बैड, दिसम्बर, डॉक्टर, ड्रॉफ्ट, जिप, पंक्चर, पोस्टकार्ड, पेन, प्लेटफार्म पाउडर, पेट्रोल, पोलिंग, पार्लियामेंट, फिल्म, फाइल, फीस, फुटबॉल, फैक्टरी, बस, बोल्ट, बैटरी, जेलर, बिस्किट, बोनस, बटन, बिल, प्रेस, पार्सल, पेंसिल, पुलिस, पार्क, पुलिस स्टेशन, जर्नल, टेरिलीन, गिलास, ब्रेक, चॉकलेट, टॉफी, सैलेरी, यूनिफॉर्म, फॉर्म, रेडियो, मशीन, रजिस्टर, पेपर, रजिस्ट्री, रेल, रेडीमेड, लीडर, लीडरशिप, टोस्ट, वारंट, वॉल, वूल, बुलन, शर्ट, पैंट, ब्लाउज, सिगनल, सिमेंट, स्कूटर, स्वेटर, हारमोनियम, हार्मनी, क्रिसमस, नॉनसेंस, न्यूज़, ऐंकर, पिस्टल, पोस्टिंग, पोस्टर, पोस्टमार्टम, पोस्टमास्टर, बंकर, बटेलियन, बलून, बुक, मिनरल, मिनिस्टर, जर्नलिज़्म, लाइन, लाईब्रेरी, वॉरंट, सिल्वर ।

अरबी भाषा के शब्द

अमानत, अमूमन, अरकान, अरब, अलाका, अलवान, अलहदा, अल्ल, अबाबील, अव्वल, असद, असबाब, अंजरी, अकबर, अक्कास, अख्तियार, अजब, अंदलीब, अकसीर, अखलाक, अजन, अज़मत, अत्तार, अदना, अदब, अदा (चुकाना), अदालत, अदीब, अफ़ीम, अब्बास, अब्दुल्ला, अमन, अमला, अमलारा, असल, असर, असलहा, असलियत, असली, अहदी, अहम, अहमक, अहमदी, अहल, अहसास, आला, आलम, आलमी, आलिम-फ़ाजिल, आलीजनाब, आशिक, आसा, आसार, इंतकाम, इबारत, इबारत आराई, इब्न, इब्राहीम, इमदाद, इमला, इमलाक, इमामत, इमारत, इम्तहान, इंतकाल, इंतखाब इंतज़ार, इंतहा, इकबाल, इखराज, इखलास, इख़्तियार, इब्लिआत, इख़्तिसार, इजरा, इज़हार, इजाज़त, इज़ाफा, इजारा, इत्तफाकन, इत्तला, इत्तहाद, इत्र, इन्सान, इनसानियत, इनसानी, इन्साफ, इनाम, इसराफ, इस्तकबाल, इस्तगासा, इस्तीफा, इस्तेमाल, इस्मत, इस्लाम, इहाता, ईमान, ईसा, इनायत, इफ़्तार, इबादत, इम्तियाज़, इरफ़ान, इरशाद, इराक, इरादतन, इरादा, इर्साल, इलज़ाम, इलहाक, इलहाम, इलाका, इलाज, इलाही, इल्मी, इल्लती, इशरत, इशा, इशाअत, इशारा, इश्क, इश्किया, इश्तहार, इश्तियाक, इसराईली, इसलाह, इसलामी, इसरार, उमराव, उमदा (उम्दा), उरुज, उर्फ, उर्स, उलफ़त, उलमा, उलूम, उसूल, एहतराम, एहतशाम, एहतिमाम, एहतियातन, ऐज़ाज़, ऐतबार, ऐन, ऐनक, ऐब, ऐयार, क़त्ल, कत्लेआम, कफ़न, कदम, कफ़ील, कबाब, कबायली, कबाला, कबाहत, कलमा, कलाम, कलामुल्लाह, कलिया, कलीम, कसम, कसमसाना, कसर, क़साई, कसाफ़त, क़सूर, कड़वा, कस्बा, काजी, काबिज़, काफ़िला, काफी, काबा, कायल, किताब, किफ़ायत, किस्त, किस्म, किला, किराया, किस्मत, किस्सा, कीमा, कीमिया, कुतुब, कुफ्र कुबुलना, कुरसी, कुरआन, कुल, कुलफ़ी, ख़बर, ख़याल, खय्याम, खलीफा, कबीर, कबील, कबूल, कबूली, कब्ज़, कब्ज़ा, कब्र, क्रमर, कमाल, कमीज़, कमीन, ऐयारी, ऐराब, ऐलान, ऐशगाह, औकात, खास, तखल्लुस, तफ़सील, तफ़तीश, तफ़रीह, तबका, तबस्सुम, तबादला, तबीयत, तबेला, तमन्ना, तरतीब, तरमीम, तरीका, तर्ज, ताज, ताजिया, तामीर, तावीज, तासीर, ताश, दौलत, दौरान, नकब, नकदी, नकल, नकलची, नक्शा, नग़मा, नज़र, नज़्म, नफ़रत, नफीस, नीयत, खिजाब, खिताब, खिलअत, खिलवत, राम, फ़सल, फ़ाक़ा, फ़ातिमा, फ़ातिहा, फ़ानी, फ़ारूक, फ़िकर, फ़ैसला, बलाय, बला, बलूत, बहसबाज, बालिग, बिगुल, बिला, मदद, मनसब, मलामत, मलूक, मसाला, महफूज, महफ़िल, महल्ला, माहिर, मिल्कियत, मिसाल, मिसरा, मीर, मीयाद, मुअज्ज़त, मुसिफ़, मुअत्तल, मुआफिक, गरीब, गरूर, ग़लती, गलत, गालिब, गुबार, गुस्सा, जखीरा, मुहब्बत, मुहावरा, मुहैया, मेराज, मेहनत, रकम, रकीब, रजा, रज़्ज़ाक, रद्द, रमजान, लाइलाज़, लाज़िम, लानत, लुआब, वरक, सल्तनत, सलाम, सवाब, सहर, सही, सहूलियत, सहेजना, सियासत, सियासी, सिला, जज़्ब, जनाज़ा, ज़ल्द, जानिब, जायज़ा, ज़ाया, जाहिल, जिरह, ज़िला, जिस्म, जिहाद, जुनून, जुर्म, जौहर (रत्न), जौहरी, तकल्लुफ, तकसीम, तकसीर, तकाज़ा, औज़ार, औसत, औसाफ, कयाम, कयास, कय्यूम, करख़्त, करघा, करम, करामात, करीब, कलक, कलई, कलफ़, कलम / क़लम, खलासी, खसरा, खस्ता, ख़ातिर, खादिम, ख़ारिज, खालसा, नशा, नाज़िम, हमल, हम्माल, हया, हरकत, हवाश, हातिम, हाज़िर, हावी, हुलिया, हुस्न, हिज़ाब, हिज्जे फ़तह, फ़र्क, फ़लसफा, मुकद्दस, मुकम्मल, मुआवज़ा, मुकदमा, मुकाबला, मुकर्रर, मुजहिर, मुद्दा, मुद्दत, मुनीम, मुमताज़, मुमकिन, मुबारक, मुराद, मुलजिम, मुलतवी, मुश्किल, मुसलमान, मुसाफ़िर, मुसीबत, मुस्तैद, मुहर्रम, सिलसिला, हद, हदीस, हबशी, हमला हमला इत्यादि।

फ़ारसी भाषा के शब्द

एकबारगी, ऐवान, औसान, कफ़स, कबरिस्तान, कबूतर, कबूदी, कबूद, कमंगर, कर्मचा, कमंद, कम, कमज़ात, कमजोर, कमतर, कमतरीन, कमबख्त, कमर, कमसिन, कमसुखन, कमान, कमी, कमीना, कमोबेश, अनार, अब्बू, अब्र, अलमस्त, अलमस्ती, अशरफ, अशरफ़ी, आइंदा, आईना, आगाह, आज़माइश, आज़ादी, आतशी, आतिश, आतिशबाज़ी, आब, आबकार, आबदार, आरजू, आसमाँ, आसमानी, आसान, आसूदा, आहिस्ता, इंदराज, कारामद, कारिंदा, कारीगर, कार्रवाई, कासनी, किनारा, कुलचा, खबरदार, खस्ताहाल, ख़ाकी, ख़ाक, खाका, खानदान, खानसाँमा, खाना, खानाबदोश, खामख्वाह, इकबारगी, इज़ारबंद, इमामदस्ता, इसबगोल, ईरान, ईसवी, ईसाईं, उम्मेद, उम्मीद, उम्मीदवार, उरेब, उस्ताद, कलबूत, कल्ला, कशमकश, कशिश, कशीदगी, कशीदा, काकरेज़ी, काफूर, कामगार, कारखाना, कारकुन, कारवाँ, कारसाज़, कारस्तानी, खामी, खुदकुशी, खुदगरज, खुदनुमाई, खुदमुख्तार, खुदरा, खुदा, खुदानख्वास्ता, खुनकी, खुफ़िया, खुमार, खुश, खून, खूबसूरत, खूबी, ख़्वाजा, ख्वाहिश, गज, गरम / गर्म, गुमनाम, ज़मीन, जवाँ, जहालत, जागीर, जादू, जान, जानवर, जाम, पनाह, पाकीजा, पेशा, पेशकश, पैगाम, पैगम्बर, फरमान, फरमाइश, बंदिश, बंदरगाह, बंदा, बाजार, बाबत, बस, बहाना, बेअसर, बख्तावर, बजाय, बदशक्ल, बरखास्त, बराबर, बेहयाई, बीमा, बीमार, बेवकूफी, बेवा, जुबान, जुदाई, जहालत, जागीर, जुदा, ज़ेब, तंग, तरक्की, नीम, नेक, महताब, महर, माहवारी, मेहतर, मैयत, याराना, यारी, यावर, रकाबी, रफ़अत, रफू, राज, रास्ता, राहगीर, लाजवाब, वरज़िश, वरना, तख़त, तपाक, तबाह, तमंचा, तरावट, तराश, तल्खी, ताज़ा, तुर्श, दमा, दगा, दमामा, दरकिनार, दरगाह, दस्तूर, दाद, दिल, दिलसाज, दीवाना, दुम, नाकारा, नाजुक, नाज़ायज, नावक, वायदा, सवार, सियाह, सीना, हमउम्र, हमदम, हमेशा, हरकारा, हरगिज़, हरजाई, हिन्दी, हुनर, होश, होशियार नाचीज़, गर्द, गिरवी, गिरोह, गुबंद, गुफ़्तगू, गुलदान, गुलदस्ता, गुब्बारा, गुम, गुल, गुलकन्द, गुलज़ार, गुस्ताख, गोश, चकबंदी, चस्पाँ, चहबच्चा, चहलकदमी, चाकू, चुस्त, जखम, जनाना, नामर्द, नामुराद इत्यादि।

  • पुर्तगाली (पुर्तगीज) भाषा के शब्द  – पिस्तौल, बटन, बाल्टी, प्याला, इस्पात, कमीज, कोको, काजू, कनस्तर, तौलिया, नीलाम, पीपा, पादरी, पतलून, फीता, पपीता, मेज, साबुन, संतरा, इस्तिरी, मस्तूल, अचार, अनानास, अलमारी, आल्पीन, आलू, अगस्त, कारबन, कमरा, गमला, गोभी, गोदाम, गिरजा, चाबी, तम्बाकू, लबादा इत्यादि।
  • ब्राजील – तम्बाकू
  • मैक्सिको – टमाटर, कोको।
  • फ्रेंच (फ्रांसीसी भाषा के शब्द) अंग्रेज, मीनू, मास्टर, रेस्ट्रॉ,
  • सूप, पिकनिक अंगरेज़ी, काजू, मार्शल, कारतूस, कूपन, जज, टेबुल, मेयर इत्यादि।
  • स्पैनिश भाषा के शब्द सिगार, सिगरेट, कॉर्क इत्यादि।

यूनानी – एकेडमी, टेलीफोन, बाइबिल, एटम, एटलस, टेलीग्राफ
इत्यादि।

  • तुर्की शब्द -कृती, खानम, चकमक, चकला, चम्मच, चाक, चाकचौबंद, तुर्कमान, तोपसी, अरमान, आका, आगा, उर्दू करावल, कलगा, कलगी, काबू, कुमुक, कुर्क, कूच, कनात, कैची, तमगा, कुर्ता, तोप, बेगम, बहादुर, तलाश, दरोगा, बीवी, लफंगा, लाश, मुगल, कजलबाश, नौकर इत्यादि।
  • पश्तो शब्द – पठान, पटाखा, मटरगश्ती, रुहेला अखरोट, अटकल, गड़बड़, गुण्डा, जमालगोटा, भड़ास, नगाड़ा,, लुच्चा इत्यादि।
  • चीनी भाषा के शब्द लीची, तूफान चाय, चाऊमिन इत्यादि।
  • डच भाषा के शब्द – चिड़िया, तुरुप, ड्रिल, बम, स्काऊट।
  • जर्मन भाषा के शब्द – नात्सी, नाज़ीवाद, किण्डरगार्टन, ब्लिट्ज, वैगन, नाज़ी, सेमिनार इत्यादि।
  • जापानी भाषा के शब्द रिक्सा, सायोनारा इत्यादि।
  • अफ्रीकी – वेंजो/बेंजो (वाद्ययंत्र)
  • लैटिन एजेण्डा, इंच, कोटा, कोरम, स्कूल, रेडियो, राशन, इस्पताल जनवरी, अक्टुबर, नवम्बर, पेंशन, मशाल इत्यादि।
  • तिब्बती – लामा।
  • इटैलियन भाषा के शब्द लाटरी, रॉकेट, कार्टुन इत्यादि।

संकर शब्द

अरबी और हिन्दी शब्दों के मेल से आमचुनाव, अजायबघर,किताबघर, अखबारवाला, क्रमलवाला, क़लम-चोर इत्यादि।

  • तुर्की और हिन्दी-तोप-तलवार, तोप गाड़ी, कच्ची कुर्की इत्यादि।
  • अंग्रेजी और फ़ारसी सीलबंद, जेलखाना इत्यादि।
  • अंग्रेजी और संस्कृत – रेल विभाग, ऑपरेशन कक्ष, टैंकयुद्ध, मशीनीकरण, एडमिशन कक्ष, फिल्म उत्सव इत्यादि।
  • अरबी और फ़ारसी शब्दों के मेल से बंदूकची, हवादार, नेक नीयती, गोताखोर, विसातखाना, नेकचलन, मालामाल,
  • मिज़ाजपुरसी, तहसीलदार, अक़लमंद, कायदादाँ, गमगीन इत्यादि।
  • संस्कृत और हिन्दी के शब्दों के मेल से भोजन-गाड़ी उप बोली, भोजन-घर, चितचोर इत्यादि।
  • संस्कृत और फ़ारसी शब्दों के मेल से- कलादार, छायाघर,
  • फ़लदार, विज्ञापनबाज़ी इत्यादि।
  • अंग्रेजी और हिन्दी शब्दों के मेल से-डाक घर, पुलिस चौकी,
  • डबल रोटी, टिकिट घर, रेल गाड़ी इत्यादि।
  • हिन्दी और फ़ारसी शब्दों के मेल से किरायेदार, थानेदार, बंधुआ-
  • मज़दूर, चालबाज़, पंचायतनामा, उड़नतश्तरी, कविदरबार, चिड़ियाखाना, कटोरदान, चमकदार, मसालेदार, झगड़ा-फ़साद, झरोखेदार, झलकदार, टल्लेनवीसी, टल्लेबाज़ी, बल्लेबाज़ी इत्यादि।
  • हिन्दी और अंग्रेजी लाठी चार्ज, कपड़ा मिल, जाँच कमीशन, बचत बैंक इत्यादि।
  • फ़ारसी और संस्कृत बंदूकधारी, बंदीगृह, ज्यादातर, हिन्दीतर, हिन्दीकरण इत्यादि।
  • फ़ारसी और हिन्दी मुर्दाघर, नोक झोंक इत्यादि।
  • तुर्की और फ़ारसी – नौकरशाह, नौकरशाही, नौकरीपेशा इत्यादि।
  • अंग्रेजी और अरबी-शौकीन, पॉकेट खर्च, सिनेमा इत्यादि।
  • अरबी और अंग्रेजी – ज़िला जज।
  • अरबी और संस्कृत अदालतीविज्ञापन, मालवाहक, ज़िलाधीश, मालवाही इत्यादि।
  • तुर्की और संस्कृत – नौकरचाकर।
  • संस्कत और अंग्रेजी – यातायात पुलिस।
Scroll to Top