- वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है
(a) शुश्रूषा
(b) सुश्रूषा
(c) सुश्रुषा
(d) शुश्रुषा
[a]
- इनमें से किस शब्द में ‘बे’ उपसर्ग नहीं है?
(a) बेचारा
(b) बेचान
(c) बेईमान
(d) बेवकूफ
[b]
- Discharge Petition के लिए सही पारिभाषिक शब्द है :
(a) उन्मोचन याचिका
(b) कार्यमुक्ति आवेदन
(c) सेवामुक्ति आवेदन
(d) निरस्त याचिका
[a]
- वर्तनी की दृष्टि से कौनसा शब्द अशुद्ध है?
(a) शूर्पणखा
(b) संर्पिणी
(c) श्वेतांगी
(d) चतुरिणी
[d]
- किस वाक्य में क्रिया की ‘इच्छार्थवृत्ति’ का प्रयोग हुआ है?
(a) संभवतः वह शाम तक लौट आएगा।
(b) डाकिया चिट्ठी क्यों नहीं लाया?
(c) ईश्वर सबका कल्याण करे।
(d) श्याम विद्यालय चला गया होगा।
[c]
- कौनसा शब्द ‘केश’ का पर्यायवाची नहीं है?
(a) कुन्तल
(b) कच
(c) शिरोरुह
(d) सरोरुह
[d]
- ‘सीधी उँगली से घी नहीं निकलता’ लोकोक्ति का भावार्थ है:
(a) उँगली टेढ़ी करके घी निकालना चाहिए।
(b) कभी उँगली से घी नहीं निकालना चाहिए।
(c) बहुत सीधा होने से काम नहीं चलता।
(d) घी हमेशा चम्मच से ही निकालना चाहिए।
[c]
- किस विकल्प में ‘बहुव्रीहि समास है?
(a) पंचपात्र
(b) चतुरानन
(c) त्रिभुवन
(d) चतुर्युग
[b]
- इनमें से कौनसा विकल्प ‘सरल वाक्य’ के अन्तर्गत आएगा?
(a) बस में खराबी थी इसलिए दुर्घटना हुई।
(b) प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति और युद्ध दोनों के लिए तैयार हैं।
(c) छात्रा ने बहुत ओजपूर्ण स्व-रचित कविता सुनाई।
(d) श्याम आया और मोहन चला गया।
[c]
- व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है:
(a) प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार भेंट किए।
(b) वह पाँव से जूता उतार रहा है।
(c) रमा को उसकी योग्यता पर अहंकार है।
(d) वह विदुषी महिला है।
[*]
- कौनसा विलोम-युग्म गलत है?
(a) मूक – वाचाल
(b) सम्पन्न – विपन्न
(c) मितव्ययी अल्पव्ययी
(d) सम्मुख – विमुख
[c]
- ‘वाक्य’ की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है?
(a) रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद किये जाते हैं-सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य।
(b) अर्थ के आधार पर भी वाक्यों का वर्गीकरण किया जा सकता है।
(c) ‘उद्देश्य’ और ‘विधेय’ वाक्य के आवश्यक घटक माने गए हैं।
(d) क्रिया को उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
[d]
- इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौनसा है?
(a) प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।
(b) बहुत से छात्र पुस्तकालय में हिन्दी व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
(c) लड़के मैदान में एक सभा का आयोजन कर रहे हैं।
(d) सतीश खाना खाकर उठा और हरीश खाना खाने बैठा।
[a]
- ‘चोर ने धन के लिए, धारदार हथियार से व्यवसायी की गर्दन धड़
से अलग कर दी।’ इस वाक्य में किस कारक का प्रयोग नहीं हुआ है?
(a) अपादान
(b) करण
(c) सम्बन्ध
(d) अधिकरण
[d]
- किस शब्द में ‘करण तत्पुरुष समास नहीं है?
(a) मनमाना
(b) ईश्वरदत्त
(c) तुलसीकृत
(d) पदच्युत
[d]
- अर्थभेद की दृष्टि से, समश्रुत भिन्नार्थक शब्द-युग्म का कौनसा विकल्प सही है?
(a) ग्रह-गृह = घर, नक्षत्रादि आकाशीय पिण्ड
(b) अपत्य-अपथ्य = संतान, जो बीमार के लिए उपयुक्त न हो।
(c) अवधि – अवधी = एक भाषा, समय सीमा
(d) जलद-जलज कमल, बादल
[b]
- इनमें से कौनसा शब्द ‘धनुष’ का पर्यायवाची नहीं है?
(a) विशिख
(b) कोदण्ड
(c) चाप
(d) शरासन
[a]
- निम्न में में से शुद्ध शब्द है –
(a) अभिजात्य
(b) अध्यात्मिक
(c) हथनी
(d) पुनरावलोकन
[c]
- इनमें व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है?
(a) भाववाच्य केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।
(b) कर्मवाच्य अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
(c) कर्तृवाच्य भी अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
(d) सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती हैं।
[b]
- वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है:
(a) दुरवस्था
(b) गृहिणी
(c) सरोजनी
(d) रचयित्री
[c]
- ‘जिसको थोड़ा ज्ञान हो’: वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगाः
(a) अनभिज्ञ
(b) अज
(c) अभिज्ञ
(d) अल्पज्ञ
[d]
- व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही नहीं है?
(a) परशुराम की क्रोधाग्नि से सभी आतंकित थे।
(b) मरीज को यथासमय दवा देनी चाहिए।
(c) वह सदैव ही सत्य बोलता है।
(d) मैंने गुरुजी के दर्शन किए।
[c]
- किस शब्द की संधि सही है?
(a) स्त्री + उचित = स्त्रीयोचित
(b) नदी + अर्पण नद्यार्पण
(c) एक + एक = एकेक
(d) पितृ + अनुमति = पित्रनुमति
[d]
- किस विकल्प में कर्मधारय समास नहीं है?
(a) महात्मा
(b) कालासाँप
(c) गजानन
(d) नीलकमल
[c]
- किस विकल्प में क्रिया के पूर्णताबोधक पक्ष’ का प्रयोग हुआ है?
(a) अब बरसात रुक गई है।
(b) अध्यापक छात्रों को अनुशासन सिखाते हैं।
(c) किसान बहुत परिश्रम करता है।
(d) वह राष्ट्रभक्तिपूर्ण गीत लिखता है।
[a]
- इनमें से किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ का प्रयोग हुआ है?
(a) छात्रों द्वारा सजावट की गई।
(b) मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।
(c) आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
(d) मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।
[d]
- निम्न में से कौनसा शब्द विदेशी मूल का नहीं है-
(a) कायल
(b) चाय
(c) तम्बाकू
(d) विज्ञापन
[d]
- ‘कलई खुलना’ मुहावरे का भावार्थ है :
(a) कपड़े की सिलाई खुल जाना
(b) बर्तन की कलई उतर जाना
(c) रहस्य प्रकट हो जाना
(d) कली का खिल कर फूल बन जाना
[c]
- किस शब्द का संधि-विच्छेद गलत है?
(a) प्रतीक्षा = प्रति + इक्षा
(b) मध्वरि = मधु + अरि
(c) यथेष्ट = यथा + इष्ट
(d) पावक = पौ + अक
[a]
- इनमें ‘अर्ध-विराम’ का सूचक चिह्न है:
(a)’
(b);
(c) –
(d):
[b]
- इनमें देशज शब्द है :
(a) झोंपड़ी
(b) अफीम
(c) पानी
(d) तमाशा
[*]
- किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची है:
(a) अग्नि, वह्नि, अनिल
(b) पाषाण, अश्म, उत्पल
(c) व्योम, नभ, अम्बर
(d) पयोधर, उरोज, सरोज
[c]
- इनमें से किस शब्द में ‘इल’ प्रत्यय नहीं है?
(a) जटिल
(b) शामिल
(c) स्नेहिल
(d) फेनिल
[b]
- किस शब्द में ‘परा’ उपसर्ग नहीं है?
(a) परामर्श
(b) पराक्रम
(c) पराभव
(d) परायण
[d]
- ‘मानसिक भाव छिपाना’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-
(a) असूया
(b) अमर्ष
(c) अवंहित्था
(d) अक्षधूर्त
[c]
- किस वाक्य में कर्म कारक है?
(a) छात्र छत पर बैठे हैं।
(b) लड़का पत्थर फेंकता है।
(c) यह गोपाल की पुस्तक है।
(d) मजदूर थक्कर सो गया।
[b]
- किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही है?
(a) पेट पर लात मारना = बुरी तरह पीटना
(b) पहाड़ टूटना = अतिवृष्टि होना
(c) बगलें झाँकना = इधर-उधर देखकर चलना
(d) नाक का बाल होना = अत्यधिक घनिष्ठ या प्रिय व्यक्ति होना
[d]
- किस वाक्य में विराम चिह्न’ संबंधी विसंगति है?
(a) सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला” छायावाद के प्रमुख कवि थे।
(b) वाह ! आपने तो कमाल कर दिया।
(c) आप कानपुर से कब आये?
(d) राम, श्याम और विजय दिल्ली गए हैं।
[a]
- किस वाक्य में क्रिया के ‘सातत्यबोधक पक्ष’ का प्रयोग हुआ है?
(a) मैं रोज सुबह टहलने जाता हूँ।
(b) वह स्नान करके मंदिर जाता है।
(c) विद्यार्थी पुस्तकालय में बैठकर समाचार पत्र पढ़ते हैं।
(d) मोहन अपनी कक्षा में पढ़ रहा है।
[d]
- व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही है?
(a) बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।
(b) बसंत के मौसम में फूल खिलने से कौन रोक सकता है।
(c) सूक्ष्म निरीक्षण से हम बहुत सी बातों को सीखते हैं।
(d) मैं वहाँ पहुँचा ही था जबकि आप आ गए।
[a]
- इनमें सर्वनाम से बनी भाववाचक संज्ञा है:
(a) समता
(b) ममता
(c) बड़प्पन
(d) लड़कपन
[b]
- किस शब्द में ‘आवट’ प्रत्यय नहीं है?
(a) लिखावट
(b) थकावट
(c) रुकावट
(d) महावट
[d]
- ‘वह साहित्य जिसमें गद्य और पद्य दोनों मिश्रित हों’ के लिए सार्थक शब्द है :
(a) गद्यकाव्य
(b) चम्पू
(c) गद्यगीत
(d) मिश्रित काव्य
[b]
- किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय-दोनों का प्रयोग हुआ है?
(a) व्यंजित
(b) व्यथित
(c) शमित
(d) गर्हित
[a]
- किस वाक्य में ‘हेतुहेतुमद् भूतकाल’ का प्रयोग हुआ है?
(a) गुरुजी आएँगे तो अध्यापन होगा।
(b) उसने खाना खाया और चल पड़ा।
(c) अब तक बस जा चुकी होगी।
(d) सावधानी बरतते तो दुर्घटना न होती।
[d]
- किस शब्द की संधि सही नहीं है?
(a) सत् + धर्म = सद्धर्म
(b) सत् + नारी = सद्भारी
(c) महा + उदय महोदय
(d) वर्षा + ऋतु = वर्षर्तु
[b]
- ‘Disbursing Authority’ के लिए सही पारिभाषिक शब्द है-
(a) वितरण अधिकारी
(b) संवितरण प्राधिकारी
(c) वितरण प्राधिकारी
(d) संवितरण अधिकारी
[b]
- किस विकल्प में ‘द्वन्द्व समास नहीं है?
(a) दालभात
(b) भूतप्रेत
(c) शुभाशुभ
(d) शुभागमन
[d]
- इनमें व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है :
(a) दिल्ली में अनेक दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।
(b) यह डिब्बा केवल मात्र महिलाओं के लिए आरक्षित है।
(c) शीघ्र ही वह आंदोलन देशव्यापी हो गया।
(d) आज की वर्तमान स्थिति में देश असमंजस में है।
[c]
- इनमें कौनसा शब्द तद्भव’ नहीं है?
(a) गेह
(b) देह
(c) धूल
(d) फूल
[b]
- कौनसा विलोम-युग्म सही है?
(a) स्मरण – विस्मरण
(b) खण्डन – विखण्डन
(c) नत – विनत
(d) शिष्ट – विशिष्ट
[a]
- किस शब्द में ‘अव’ उपसर्ग का प्रयोग हुआ है :
(a) अवश्य
(b) अवचन
(c) अवाप्ति
(d) अवध्य
[c]
- ‘बुरे भाव से की गई संथि’ को कहते हैं-
(a) दुरभिसंधि
(b) छद्मसंधि
(c) कूट-संधि
(d) दुष्ट-संधि
[a]
- किस विकल्प में सही पारिभाषिक शब्द है?
(a) Judicial Tribunal = विधिक प्राधिकरण
(b) Juvenile Offender = किशोर अपराधी
(c) Apprentice = प्रशिक्षणार्थी
(d) Disposal = भुगतान
[b]
- किस शब्द का संधि-विच्छेद सही नहीं है?
(a) महामात्य = महा + आमात्य
(b) भयाक्रांत = भय + आक्रांत
(c) स्नेहाविष्ट = स्नेह + आविष्ट
(d) कंटकाकीर्ण = कंटक + आकीर्ण
[a]
- किस वाक्य में करण कारक (परसर्ग) का प्रयोग किया गया है?
(a) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
(b) सोहन जयपुर गया है।
(c) किसान दिन-रात मेहनत करता है।
(d) हम नाक से साँस लेते हैं।
[d]
- इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द ‘तत्सम’ हैं?
(a) प्रगट, निष्ठुर, पथिक
(b) प्रीति, गीत, मीत
(c) संकट, शकट, सहज
(d) पुस्तक, मस्तक, लोग
[c]
- किस वाक्य में ‘स्थानवाचक’ क्रिया विशेषण है?
(a) आप यहाँ बैठिए।
(b) वह धीरे-धीरे चलता है।
(c) मोहन जयपुर से अभी आया है।
(d) गुरुजी बहुत कम बोलते हैं।
[a]
- किस शब्द में दो से अधिक उपसर्ग हैं?
(a) अव्यवस्था
(b) निरनुनासिकता
(c) अपादान
(d) निस्संकोच
[a]
- किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ सही नहीं है?
(a) अंगारे उगलना = बहुत कठोर बातें कहना।
(b) अल्लाह को प्यारा होना = ईश्वर का प्रिय भक्त होना।
(c) भंडा फूटना = रहस्य प्रकट हो जाना।
(d) आँखें तरेरना = क्रोध से देखना
[b]
- किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है?
(a) आमरण
(b) यथासाध्य
(c) श्रमसाध्य
(d) आजन्म
[c]
- ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं। इसमें ‘सुनने को’ वाक्यांश में कौनसा कारक है?
(a) अधिकरण
(b) करण
(c) सम्प्रदान
(d) कर्म
[c]
- इनमें से किस शब्द की संधि सही नहीं है?
(a) अधि + आदेश = अध्यादेश
(b) अभि + आगत = अभ्यागत
(c) अधि + अधीन = अध्याधीन
(d) अभि + अर्थी = अभ्यर्थी
[c]
- इनमें से किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है :
(a) मन चंगा तो कठौती में गंगा = यदि मन शुद्ध है तो घर में ही
तीर्थाटन का फल मिल सकता है
(b) आ बैल मुझे मार = जान-बूझकर विपत्ति में पड़ना
(c) काला अक्षर भैंस बराबर = बिल्कुल अनपढ़
(d) आँख के अंधे, नाम नयनसुख = दृष्टिबाधित को अपना नाम सोच-विचार कर ही रखना चाहिए
[d]
- ‘घूमने-फिरने वाला साधु-वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द क्या होगा?
(a) योगी
(b) तपस्वी
(c) श्रमण
(d) परिव्राजक
[d]
- किस वाक्य में ‘निपात’ का प्रयोग हुआ है?
(a) हरीश छत पर बैठा है।
(b) कल एक कवि-गोष्ठी का आयोजन किया गया
(c) आप भी आइयेगा।
(d) में छुट्टी के दिन घर पर रहता हूँ।
[c]
- किस वाक्य में कोई विदेशी शब्द नहीं है?
(a) घंटा बजा तब तक मैं स्कूल पहुँच चुका था।
(b) कक्षाध्यापक संस्कृत पढ़ा रहे थे।
(c) मेरी बस-यात्रा बहुत सुविधाजनक रही।
(d) उसे रेल्वे स्टेशन पहुँचने में आधा घंटा लगा।
[b]
- किस विकल्प में सही पारिभाषिक शब्द नहीं है?
(a) Disparity = असमानता
(b) Discrepancy = विसंगति
(c) Integrity = सत्यनिष्ठा
(d) Preference = प्राथमिकता
[d]
- इनमें क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है:
(a) कमाई
(b) लड़ाई
(c) पढ़ाई
(d) भलाई
[d]
- ‘आभरण – आमरण’ शब्द युग्म का सही अर्थ भेद है : का सही अर्थ भेद हैं:
(a) आभूषण, अनशन
(b) भरण-पोषण, जीवनपर्यन्त
(c) आभूषण, मरणपर्यन्त
(d) मृत्युपर्यन्त, आभूषण
[c]
- मुहावरे के भावार्थ की दृष्टि से कौनसा विकल्प सही नहीं है?
(a) बाल की खाल निकालना = बहुत परिश्रम करना।
(b) कलेजा ठंडा होना = शांति या संतोष प्राप्त होना।
(c) कमर कसना = अच्छी तरह तैयार होना।
(d) फटेहाल होना = बहुत गरीब होना
[a]
- किस वाक्य में अकर्मक क्रिया नहीं है?
(a) बच्चा गहरी नींद में सो रहा था।
(b) मजदूर छाया में सुस्ता रहा था।
(c) बालक पतंग उड़ा रहा था।
(d) दो छात्र बातें करते हुए जोर-जोर से हँस रहे थे।
[c]
- किस वाक्य में कर्मकारक नहीं है?
(a) बालक रोते-रोते सो गया।
(b) ग्वाला गाय दुहता है।
(c) माँ बच्चे को सुलाती है।
(d) राजा ने ब्राह्मण को बुलाया।
[a]
- ‘दाल में कुछ काला होना’ मुहावरे का भावार्थ है :
(a) दाल जल जाना
(b) दाल में कुछ गिर जाना
(c) दाल का छौंक जल जाना
(d) आशंका या संदेह होना
[d]
- किस विकल्प के सभी शब्द ‘विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा’ हैं?
(a) महत्त्व, सौन्दर्य, प्राथमिकता
(b) मनुजत्व, स्वास्थ्य, नैतिकता
(c) छुटपन, लड़कपन, धार्मिकता
(d) धैर्य, गौरव, पशुता
[a]
- इनमें भाववाच्य’ से संबंधित वाक्य है?
(a) सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।
(b) वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।
(c) लोग खुलकर हँस रहे थे।
(d) ‘रामचरितमानस’ ग्रन्थ तुलसी द्वारा लिखा गया।
[a]
- ‘हर समय दूसरों की कमियाँ ढूँढने वाला’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द होगा :
(a) छिद्रान्वेषी
(b) चुगलखोर
(c) दुष्ट
(d) आलोचक
[a]
- Deputation के लिए सही पारिभाषिक शब्द नहीं है:
(a) प्रतिनियुक्ति
(b) अस्थायी नियुक्ति
(c) प्रतिनिधिमंडल
(d) शिष्टमंडल
[b]
- कौनसा विलोम युग्म सही नहीं है?
(a) सापेक्ष – निरपेक्ष
(b) आपत्ति – विपत्ति
(c) स्वकीय – परकीय
(d) व्यष्टि – समष्टि
[b]
- इनमें से कौनसा विलोम शब्द युग्म सही नहीं है?
(a) आकर्षण – विकर्षण
(b) अमल – विमल
(c) ईमानदार – बेईमान
(d) कृतज्ञ – कृतघ्न
[b]
- इनमें कौनसा शब्द विशेषण नहीं है?
(a) भीतर
(b) गुरुतर
(c) विश्वस्त
(d) विगत
[a]
- किस वाक्य में ‘सकर्मक’ क्रिया नहीं है?
(a) मजदूर पेड़ के नीचे बहुत देर से बैठा है।
(b) किसान हल से खेत जोत रहा है।
(c) मोहन बाजार में फल खरीद रहा है।
(d) तीन छात्र पुस्तकालय में पढ़ रहे हैं।
[a]
- ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ लोकोक्ति का भावार्थ है :
(a) काम करने की बहुत धीमी गति
(b) पैदल चलने की आदत होनी चाहिए चाहे बहुत धीरे-धीरे ही चलें
(c) व्यक्ति को नौ दिन तक प्रतिदिन अढ़ाई कोस पैदल चलना चाहिए।
(d) पैदल चलने में बहुत समय लगता है, इसलिए पैदल न चलें, समय की बचत करें
[a]
- इनमें से कौनसा शब्द ‘तत्सम’ नहीं है?
(a) सूक्ति
(b) पंक्ति
(c) शीत
(d) रीत
[d]
- इनमें किन शब्दों की गणना ‘अव्यय’ के अंतर्गत की जाती है?
(a) क्रिया विशेषण शब्द
(b) क्रिया शब्द
(c) विशेषण शब्द
(d) संज्ञा शब्द
[a]
- ‘दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा’ के लिए सार्थक शब्द होगा :
(a) ईशान
(b) आग्नेय
(c) नैऋत्य
(d) वायव्य
[c]
- इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौनसा है?
(a) स्वामीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाकाहारी बनो।
(b) दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।
(c) छात्राओं ने अत्यंत सुन्दर ‘भरतनाट्यम्’ प्रस्तुत किया।
(d) यह वही स्थल है जहाँ कृष्णभक्त मीरा पैदा हुई थी।
[b]
- किस विकल्प में सही पारिभाषिक शब्द नहीं है?
(a) Respondent = प्रतिवादी
(b) Deterrent-Punishment = निवारक दंड
(c) Legal Protection = न्यायिक संरक्षण
(d) De facto = वस्तुतः
[c]
- किस विकल्प में सही पारिभाषिक शब्द है?
(a) Random = उल्टा-पुल्टा
(b) Minutes = कार्यसूची
(c) Recommended = संस्तुत
(d) Attorney General = महाधिवक्ता
[c]
- किस विकल्प में मुहावरे का भावार्थ गलत है?
(a) कन्नी काटना = पेंच लड़ाकर पतंग काटना
(b) कान खड़े होना = सतर्क हो जाना
(c) पत्थर की लकीर = अमिट या पक्की बात
(d) सिर धुनना = पश्चाताप करना
[a]
- इनमें वर्तनी की दृष्टि से सही शब्द है :
(a) पड़ोसी
(b) दम्पती
(c) नुपुर
(d) शताब्दि
[b]
- इनमें ‘तद्भव’ शब्द है-
(a) बजरंग
(b) सुरंग
(c) पक्वान्न
(d) मिष्टान्न
[a]
- किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया का प्रयोग किया गया है?
(a) मजदूर चाय पी रहा है।
(b) बालक बहुत देर से रो रहा है।
(c) अम्मा खाना बना रही है।
(d) रमेश पुस्तक पढ़ रहा है।
[b]
- किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं है?
(a) गलत, अशुचि, लुप्त
(b) व्याल, उरग, पन्नग
(c) रजनी, यामिनी, निशि
(d) रश्मि, अंशु, मयूख
[a]
- इनमें भाववाचक संज्ञा है :
(a) बालक
(b) सुन्दर
(c) बचपन
(d) पचपन
[c]
- किस वाक्य में पूर्वकालिक क्रिया का प्रयोग हुआ।
(a) वह नहाकर पढ़ेगा।
(b) रेलगाड़ी स्टेशन पर पहुंच चुकी थी।
(c) थोड़ी देर पहले पानी बरस रहा था।
(d) घंटा लगते ही वह चल पड़ा।
[a]
- इनमें वर्तनी की दृष्टि से कौनसा शब्द सही नहीं है?
(a) घनिष्ठ
(b) परिशिष्ट
(c) अनिष्ट
(d) स्वादिष्ट
[*]
- किस वाक्य में क्रिया की ‘संभावनार्थवृत्ति’ का प्रयोग हुआ है?
(a) लगता है इस बार अच्छी बरसात होगी।
(b) अध्ययन करने वाला छात्र अच्छे अंक प्राप्त करता
(c) बालक घर जा चुका था।
(d) दो और दो मिलकर चार होते हैं।
[a]
- किस शब्द की संधि गलत है?
(a) अतः + एव = अतएव
(b) मम + इतर = ममेतर
(c) अक्ष + ऊहिनी = अक्षौहिणी
(d) नव + ऊढा = नवौढा
[d]
- किस वाक्य क्य में ‘कर्मवाच्य नहीं है?
(a) उससे खाना नहीं खाया गया।
(b) छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
(c) बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।
(d) दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।
[c]
