द्वीप
एशिया
अरब प्रायद्वीप
यह विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीपीय क्षेत्र है।
बोर्नियो
यह प्रशांत महासागर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो प्रशासनिक दृष्टि से तीन देशों इण्डोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई के अधीन है।
फिलीपीन्स
- यह विच्छिन्न लम्बाकार देश है।
- राजधानी मनीला में एशियन विकास बैंक का मुख्यालय स्थित है।
- यहाँ अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान केन्द्र स्थित है।
- फिलीपींस Miracle Rice के लिए प्रसिद्ध है।
मलेशिया
कालीमंतान द्वीप – टिन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
जावा द्वीप
- यह इण्डोनेशिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला द्वीप है।
- इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता इस द्वीप पर स्थित है।
पापुआ न्यू गिनी द्वीप
- इस द्वीप पर इंडोनेशिया व पापुआ न्यू गिनी दोनों देशों का अधिकार है।
- यह टोरस जलसंधि द्वारा ऑस्ट्रेलिया की मुख्य भूमि से पृथक् है।
बाली द्वीप
- यह द्वीप के रूप में इंडोनेशिया का एक प्रांत है, जिसकी राजधानी देनपसार नगर है।
- इस द्वीप की दो पर्वत चोटियाँ अगुंग पर्वत व बतुर पर्वत है।
सखालिन
- यह प्रशांत महासागर के ओखोटस्क सागर क्षेत्र में रूस का सबसे बड़ा द्वीप है।
- यह हिन्द ला-परोसे जलसंधि द्वारा जापान के होकेडो द्वीप से अलग होता है।
- इस द्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट लोपाटीन है।
होकेडो
- यह जापान का एक प्रांत है; जो जापान का दूसरा बड़ा द्वीप है।
- इस द्वीप में आइनू जनजाति निवास करती है।
होशू
- यह विश्व का सातवाँ बड़ा द्वीप है, यहाँ जापान की राजधानी टोक्यो स्थित है।
- इस द्वीप में फ्यूजीयामा (सुषुप्त) ज्वालामुखी स्थित है।
- होकेडो व होंशु द्वीप के मध्य सुगारू जलसंधि स्थित है।
शिकोको
- यह जापान में स्थित है, इस द्वीप के चार प्रांत हैं; जो एहिमे, कागावा, कोभी व तोकुशिमा हैं।
- इस द्वीप की सर्वोच्च चोटी इशिजूची है, जिसकी ऊँचाई 1982 मीटर है।
मालदीव
- दृष्टि से एशिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश है ।
- यह द्वीप हिन्द महासागर में स्थित है, जो जनसंख्या व क्षेत्रफल की
क्यूशू
- यह जापान में स्थित है, इस द्वीप में जापान के 7 प्रांत स्थित हैं: जो फुकुओका, सागा, कुमामोती, नागासाकी, ओइता, कागोशीमा व मियाजाकी प्रांत है।
इस द्वीप पर असो ज्वालामुखी स्थित है, जिसकी ऊँचाई 1591 मीटर है; यह सक्रिय ज्वालामुखी है।
ताइवान
- यह पूर्वी एशिया के भाग पूर्वी चीन सागर में स्थित है।
- इस द्वीप को ताइवान जलसंधि चीन की मुख्यभूमि से अलग करती है।
- इस द्वीप के मध्य से होकर कर्क रेखा गुजरती है।
सेनकाकू
यह द्वीप पूर्वी चीन सागर में स्थित है।
लुजोन
यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है, जो फिलीपींस का सबसे बड़ा द्वीप है।
मिण्डानाओ
यह प्रशांत महासागर में स्थित फिलीपींस का एक द्वीप है, इस द्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट अपो है; जिसकी ऊँचाई 2954 मीटर है।
बेरिन द्वीप
यह फारस की खाड़ी में स्थित है, यह द्वीप 15 अगस्त, 1971 को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
फुकेट
यह अण्डमान सागर में स्थित है।
यह पर्यटक स्थल के रूप में महत्त्वपूर्ण है, जो थाईलैण्ड के अधीन आता है।
यूरोप
माल्टा
यह एक छोटा यूरोपीय देश है, जो भूमध्य सागर में स्थित है। इसकी राजधानी बेलिट्टा है।
साइप्रस
यह भूमध्य सागर में स्थित देश है।
इस द्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट ओलम्पस है तथा इसकी सबसे बड़ी झील अलीकी है।
सिसली
इस द्वीप पर इटली का अधिकार है, जो भूमध्य सागर में स्थित है।
इस द्वीप की राजधानी पलेरमो है।
साराडिना
इस द्वीप पर इटली का अधिकार है।
कोर्सिका
इस द्वीप को सौन्दर्य द्वीप के उपनाम से जाना जाता है तथा यह फ्रांसीसी द्वीप है।
यह द्वीप भूमध्यसागर में स्थित है।
क्रीट
- यह द्वीप ग्रीस देश का एक द्वीप है जो भूमध्यसागर में स्थित है।
- इस द्वीप की राजधानी हिराविलयन है।
- इस द्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट इडा है।
