जलसंधियाँ
एशिया
मलक्का जलसंधि
- मलक्का जलसंधि सुमात्रा (इंडोनेशिया) को मलाया प्रायद्वीप (मलेशिया) से अलग करती है।
- मलक्का जलसंधि बंगाल की खाड़ी को दक्षिण चीन सागर से जोड़ती है।
बॉस्फोरस जलसंधि
- यह जलसंधि कालासागर को मारमारा सागर से जोड़ती है।
- यह जलसंधि यूरोपीय टर्की को एशियाई टर्की से अलग करती है।
बाब अल मंदेव जलसंधि
- बाब अल मंदेव जलसंधि लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ती है।
- यह जिबूती (अफ्रीका) को यमन (एशिया) देश से अलग करती है।
- इस जलसंधि को “आँसुओं के द्वार” (Gate of Tears) के उपनाम से जाना जाता है।
- हारमुज जलसंधि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ती है तथा ईरान को ओमान से अलग करती है।
पाक जलसंधि (जलडमरूमध्य)
- यह जलसंधि भारत को श्रीलंका से अलग करती है।
- यह जलसंधि बंगाल की खाड़ी को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।
- यह जलसंधि बंगाल की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ती है।
- इस जलसंधि के क्षेत्र में सेतुसमुद्रम परियोजना प्रस्तावित है। पाक जलसंधि पर स्थित रामसेतु (द्वीप) में भारत की तरफ पंबन
- द्वीप है तथा श्रीलंका की तरफ तलाईमन्नार द्वीप स्थित है।
- ताईवान फॉरमोसा जलसंधि यह ताईवान तथा चीन के मध्य है।
सुण्डा जलसंधि
- यह जलसंधि दक्षिण चीन सागर को हिंद महासागर से जोड़ती है। यह जलसंधि इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को जावा द्वीप से अलग करती है।
- इसके क्षेत्र में विश्व का सबसे विस्फोटक एवं भयंकर ज्वालामुखी क्राकाताओ स्थित है।
अफ्रीका
जिब्राल्टर जलसंधि
- यह जलसंधि उत्तरी अटलांटिक महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है।
- यह जलसंधि मोरक्को (अफ्रीका) देश को स्पेन (यूरोप) से अलग करती है।
- इसे भूमध्य सागर का प्रवेश द्वार कहा जाता है।
मोजांबिक जलसंधि
- यह जलसंधि मेडागास्कर देश को मोजांबिक देश से अलग करती है।
- इस जलसंधि से मोजांबिक जलधारा बहती है जो आगे चलकर मेडागास्कर के पूर्व की ओर से आने वाली मेडागास्कर जलधारा से
- मिलकर अगुलहास जलधारा का निर्माण करती है।
उत्तरी अमेरिका
डेविस जलसंधि
- यह जलसंधि बाफिन की खाड़ी को लेब्रेडोर सागर से जोड़ती है।
- यह विश्व की सबसे चौड़ी जलसंधि है।
- यह ग्रीनलैण्ड द्वीप को बाफिन द्वीप (कनाडा) से अलग करती है
- इस जलसंधि से होकर लेब्रेडोर की ठंडी जलधारा प्रवाहित होती है।
हड्सन जलसंधि
यह जलसंधि बाफिन द्वीप समूह को कनाडा की मुख्य भूमि से अलग करती है तथा हड्सन की खाड़ी को लेबेडोर सागर से जोड़ती है।
फ्लोरिडा जलसंधिः-
- यह जलसंधि USA के फ्लोरिडा प्रांत को क्यूबा द्वीप से अलग करती है।
- यह जलसंधि उत्तरी अटलांटिक महासागर को मैक्सिको की खाड़ी से आपस में जोड़ती है।
- नोटः- यूकाटन चैनल मैक्सिको की खाड़ी को कैरिबियन सागर से जोड़ता है।
बेरिंग जलसंधि
- यह जलसंधि आर्कटिक महासागर को उत्तरी प्रशांत महासागर से जोड़ती है।
- यह जलसंधि रूस देश से साइबेरिया को उत्तरी अमेरिका के अलास्का से अलग करती है।
- इस जलसंधि से होकर अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा गुजरती है।
दक्षिण अमेरिका
मैगेलन जलसंधि
- मैगेलन जलसंधि तिएरा डेल फ्यूगो द्वीप को दक्षिण अमेरिका की मुख्यभूमि से अलग करती है।
- दक्षिण अटलांटिक महासागर को दक्षिणी प्रशांत महासागर से जोड़ती है।
यूरोप
जिब्राल्टर जलसंधि
- यह जलसंधि उत्तरी अटलांटिक महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है।
- यह जलसंधि मोरक्को (अफ्रीका) देश को स्पेन (यूरोप) से अलग करती है।
- इसे भूमध्य सागर का प्रवेश द्वार कहा जाता है। (उपनाम से जानी जाती है।)
डोवर जलसंधि
- यह जलसंधि यूनाइटेड किंगडम (UK) देश को फ्रांस से अलग करती है।
- यह जलसंधि उत्तरी सागर को इंग्लिश चैनल से जोड़ती है।
- नोट:- डोवर जलसंधि के क्षेत्र में इंग्लिश चैनल की दूरी 35 किमी. है।
बॉस्फोरस जलसंधि
- यह जलसंधि कालासागर को मारमरा सागर से जोड़ती है। यह जलसंधि यूरोपीय टर्की को एशियाई टर्की से अलग करती है।
- उत्तरी चैनल
- यह उत्तरी आयरलैंड को स्कॉटलैंड से अलग करती है। आइरिश सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है।
- सेंट जॉर्ज चैनल
- आयरलैंड गणराज्य को ग्रेट ब्रिटेन से अलग करता है। यह आयरिश सागर को सेल्टिक सागर से जोड़ता है।
