आनुवंशिकी एवं शब्दावली (General terminology related to genetics)
आनुवांशिकी
परिचयः- मेण्डल द्वारा किये गये आनुवांशिकी से संबंधित प्रयोगो तथा उनके आधार पर प्रतिपादित आनुवांशिकता के नियमों या मेण्डेलवाद को समझने के लिये कई तकनीकी शब्दों की जानकारी आवश्यक है। तत्संबंधी कुछ
प्रमुख पारिभाषिक शब्दावली
- जीन (Gene) :-
मेण्डेल के अनुसार सजीवों में प्रत्येक लक्षण कारकों (Factors) या निर्धारकों द्वारा नियंत्रित होता है। ये कारण सजीवों की प्रत्येक कोशिका में काफी विशाल संख्या में उपस्थित होते है। एक लक्षण एक युग्म या एक जोडी कारकों से नियंत्रित होता है। इन्ही कारकों को जॉइनसन (Johannsen, 1909) ने जीन नाम दिया। जीन, ही.एन.ए. के बने होते है तथा गुणसूत्रों पर रेखिक क्रम में व्यवस्थित होते है। एक जाति में गुणसूत्रों की संख्या तथा संरचना निश्चित होती है। जीन, वास्तव में जीव के लक्षणों की अभिव्यक्ति तथा वंशागति के लिये उत्तरदायी होते है।
- संजीन या जीनोम (Genome):-
किसी भी जाति के अगुणित (Haploid) डी.एन.ए. अंश को जीनोम कहते है। अथवा किसी जीव के युग्मक (Gamete) में उपस्थित गुणसूत्रों के अगुणित समुच्चय (Haploid set) को जीनोम तथा संजीन कहते है। उदाहरण स्वरूप अगर एक आवृतबीजी पादप (ऐन्जियोस्पर्म) के मूल, स्तम्भ तथा पर्ण की कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या 16 है तो उसके परागकण में इनकी संख्या 8 होगी। गुणसूत्रों की यह संख्या (8) या इनमें उपस्थित डी.एन.ए. की कुल मात्रा को संजोन कहेगे। ज्ञातव्य है कि परागकण में गुणसूत्रों का अगुणित समुच्चय होता है।