विश्व के प्रमुख मरुस्थल

मरुस्थल

  • महाद्वीपों पर 20 से 30° उत्तरी व दक्षिणी अक्षांशों के मध्य मरुस्थलों का विस्तार पाया जाता है। विशेषतः महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में।
मरुस्थलों के निर्माण के कारण
मरुस्थलों के निर्माण के कारण
प्राकृतिक कारण (Natural Causes) मानवीय कारण (Human Causes)
1. वर्षा की मात्रा में कमी होना 1. वृक्षों की कटाई करना
2. कर्क व मकर के निकटवर्ती क्षेत्रों में उच्च दाब क्षेत्र का विकसित होना 2. सर्वाधिक पशु चराई
3. व्यापारिक व पछुआ पवनों के द्वारा नमी कम करने के कारण 3. स्थानांतरित कृषि
4. महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में ठंडी समुद्री जलधाराओं का प्रवाहित होना

एशिया

थार का मरुस्थल

  • यह मरुस्थल भारत व पाकिस्तान देशों में फैला है। यह मरुस्थल अर्ग, रेग व हम्माद तीनों प्रकार का है। यह विश्व का सर्वाधिक जैव-विविधता वाला मरुस्थल है।
  • यह विश्व का सर्वाधिक घना बसा हुआ मरुस्थल है।
  • यह मरुस्थल भारत में गुजरात, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा राज्यों में फैला है।
  • लद्दाख केन्द्र शासित प्रदेश की नूब्रा घाटी दो कूबड़ वाले ऊँटों के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है।

गोबी मरुस्थल

  • यह मरुस्थल एशिया महाद्वीप के मंगोलिया व चीन देश में स्थित है।
  • यह मरुस्थल रूस देश के साइबेरिया क्षेत्र से आनी वाली ठंडी हवाओं से प्रभावित रहता है अतः यह एक ठण्डा मरुस्थल है।
  • यह मरुस्थल मंगोल जाति के लोगों का निवास स्थान है।
  • यहाँ भालू की प्रजाति मजालाई निवास करती है।

काराकुम मरुस्थल

  • यह मरुस्थल तुर्कमेनिस्तान व कजाकिस्तान देशों में स्थित है। काराकुम का शाब्दिक अर्थ काली रेत होता है।

किजिलकुम मरुस्थल

  • यह मरुस्थल कजाकिस्तान व उज्बेकिस्तान देशों में फैला है।
  • किजिलकुम का शाब्दिक अर्थ लाल रेत होता है।
  • इस मरुस्थलीय क्षेत्र में भेड़ व ऊँट पालन मुख्य आर्थिक क्रिया है।

तकलामाकन मरुस्थल

  • यह चीन के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र ‘सीक्यांग’ में स्थित है।

रूब-अल-खाली मरुस्थल

यह विश्व का सबसे बड़ा बालू निर्मित मरुभूमि क्षेत्र है। यह सऊदी अरब में स्थित है। यह एक निवास विहीन क्षेत्र है।

अन-नफूद मरुस्थल

सऊदी अरब में स्थित गर्म मरुस्थल है।

दस्त-ए-कबीर मरुस्थल

यह मरुस्थल ईरान के उत्तरी भाग में स्थित है। इसे ‘ग्रेट सॉल्ट डेजर्ट’ भी कहते हैं।

दस्त-ए-लूट मरुस्थल

यह मरुस्थल दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित है।

अफ्रीका

सहारा मरुस्थल

  • यह विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है। यह मरुस्थल अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में 11 से 13 देशों में फैला है। यह मरुस्थल अर्ग, रेग व हम्मादा तीनों प्रकार का है।
  • इस मरुस्थल के निर्माण में कनारी की ठंडी जलधारा का योगदान है।
  • इस मरुस्थल में बद्दु जनजाति निवास करती है। सहारा मरुस्थल में लीबिया देश के अंतर्गत तिबेस्ती चट्टान स्थित है।

नूबियन मरुस्थल

  • यह मरुस्थल उत्तर-पूर्वी सूडान व उत्तरी इरीट्रिया देशों में फैला है।
  • यह नील नदी व लाल सागर के मध्य फैला है।

वेस्टर्न मरुस्थल

लीबिया में फैला हुआ सहारा मरुस्थल का भाग है। इस शुष्क मरुस्थल में औसत वर्षा 15 सेमी. से कम है।

कालाहारी मरुस्थल

  • यह अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में दक्षिणी अफ्रीका, नामिबिया व बोत्सवाना देशों में फैला है।
  • कालाहारी का शाब्दिक अर्थ जलविहीन स्थान होता है।
  • कालाहारी मरुस्थल में विश्व प्रसिद्ध ‘बुशमैन’ जनजाति निवास करती है।
  • इस मरुस्थल के निर्माण में बेंगुएला की ठंडी जलधारा का योगदान है। 

नामिब का मरुस्थल

  • यह मरुस्थल अंगोला, नामीबिया व दक्षिणी अफ्रीका देशों में स्थित है।
  • इस मरुस्थल में विश्व प्रसिद्ध खोई जनजाति निवास करती है।
  • इस मरुस्थल के निर्माण में बेंगुएला की ठंडी जलधारा का योगदान है।

साहेल (SAHEL)

सहारा मरुस्थल के दक्षिण में पश्चिम से पूर्व की ओर एक अर्द्ध मरुस्थल पेटी है। साहेल मरुस्थल में माली, नाइजर, चाड, दक्षिणी सूडान, केन्या देश सम्मिलित हैं।

उत्तरी अमेरिका

ग्रेट बेसिन

  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका के सियरा नेवादा तथा उटाह राज्यों में फैला हुआ मरुस्थलीय बेसिन है।
  • इस बेसिन में मृत घाटी तथा मोजावे का मरुस्थल सम्मिलित है। इसी प्रदेश में सन् 1986 में ग्रेट बेसिन नेशनल पार्क स्थापित किया गया था।

मोजावे

  • यह मरुस्थल संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफॉर्निया, नेवादा एवं एरिजोना राज्यों में फैला, मोजावे एक उष्ण मरुस्थल है।
  • इस मरुस्थल से कोलोरेडो नदी गुजरती है जिस पर विश्व की सबसे बड़ी कैनियन, पर्यटकों के आकर्षण का स्थल है।
  • हूवर डैम कोलोरेडो नदी पर इसी मरुस्थल में बनाया गया है।

एरिजोना मरुस्थल

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना तथा नेवादा राज्यों में विस्तृत एक गर्म व शुष्क मरुस्थल है।
  • विश्व के सबसे ऊँचे कैक्टस इसी मरुस्थल में पाए जाते हैं। कैलिफॉर्निया की ठंडी जलधारा इसी मरुस्थल से बहती है।

सोनोरान मरुस्थल

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में विस्तृत उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल है। यह एक गर्म मरुस्थल है।
  • इसका निर्माण कैलिफॉर्निया की ठण्डी जलधारा के प्रभाव से हुआ है। 

दक्षिणी अमेरिका

अटाकामा मरुस्थल (ATACAMA DESERT)

  • यह मरुस्थल चिली देश के उत्तरी भाग में स्थित है। अटाकामा का मरुस्थल विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल है। इस मरुस्थल के निर्माण में पेरु / हम्बोल्ट की ठंडी जलधारा का योगदान है।
  • इस मरुस्थल में विश्व का शुष्कतम स्थान अरीका स्थित है।
  • इस मरुस्थल में नाइट्रेट (शोरा), आयोडीन (IODINE) तथा बोरेक्स (BORAX) के भारी भंडार हैं जिनका उपयोग रासायनिक खाद बनाने के काम में होता है।

पैटागोनिया का मरुस्थल

  • यह मरुस्थल दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना देश में स्थित है।
  • यहाँ ऊँट प्रजाति का जंतु लामा पाया जाता है। इस मरुस्थल के निर्माण में पेरु/हम्बोल्ट की ठंडी जलधारा का योगदान है।

ऑस्ट्रेलिया

गिब्सन मरुस्थल

  • यह मरुस्थल पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया प्रांत में स्थित है।
  • यह मरुस्थल रेड कंगारूओं के लिए प्रसिद्ध है।
  • इस मरुस्थल में वर्षा की अपेक्षा वाष्पीकरण अधिक है। प्राकृतिक वनस्पति में ऑस्ट्रेलियाई बबूल तथा काँटेदार झाड़ियाँ मुख्य हैं। कंगारू मुख्य पशु है, जो ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है।

ग्रेट सैंडी मरुस्थल

यह मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया देश के उत्तरी व पश्चिमी प्रांत में स्थित है।

  • इस मरुस्थल में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासी एबोर्जिन्स निवास करते हैं।
  • इस मरुस्थल में एबोर्जिन्स लोग दो समूहों में निवास करते हैं।
  •  

ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल

  • यह मरुस्थल ऑस्ट्रेलिया देश के दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया प्रांत व पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया प्रांत में स्थित है।
  • यह ऑस्ट्रेलिया देश का सबसे बड़ा मरुस्थल है।
  • इस मरुस्थल में अनेक खारे पानी की छोटी-बड़ी झीलें पाई जाती हैं।

सिम्पसन मरुस्थल

  • यह ऑस्ट्रेलिया देश के तीन प्रांतों उत्तरी ऑस्ट्रेलिया प्रांत, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया प्रांत व क्वींसलैंड प्रांत में स्थित है।
  • इस मरुस्थल में रेड कंगारू व रेड झाड़ी पाई जाती है।
  • यह लाल रेत से युक्त मरुस्थल है।

तनामी मरुस्थल

  • यह मरुस्थल उत्तरी व पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया प्रांत में फैला है।
  • इस मरुस्थल में कोयोटी सोने की खान स्थित है।
  • यह मरुस्थल हम्माद (रेतीला पथरीला) प्रकार का है।

स्टुर्ट स्टोनी मरुस्थल (STUART STONY DESERT)

क्वींसलैण्ड तथा दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के मध्य स्थित एक शुष्क मरुस्थल जो फिल्डर्स पहाड़ियों के उत्तर में स्थित है।

Scroll to Top