प्रमुख घास भूमियाँ

उष्ण कटिबंधीय घासभूमियाँ –

1 . सवाना घासभूमि

  • यह विश्व की सबसे बड़ी घासभूमि है।
  • यह अफ्रीका महाद्वीप में 10 से 20 डिग्री अक्षांशों के मध्य दोनों गोलाद्धों में फैली है।
  • यहाँ विशाल आकार के जंतु शेर, हाथी, जिराफ इत्यादि पाए जाते हैं।
  • यह उष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।

लानोस घासभूमि

  • दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के कोलंबिया व वेनेजुएला देश में स्थित है।
  • यह एक उष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।

कैंपोस घास भूमि

  • यह घासभूमि दक्षिणी अमेरिका के ब्राजील देश में विस्तृत है।
  • यह एक उष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।

सेराडो घासभूमि

  • यह दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के ब्राज़ील राष्ट्र में विस्तृत है।
  • यह उष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।

साहेल घासभूमि

यह अफ्रीका महाद्वीप के गेम्बिया, सेनेगल, मॉरिटेनिया, माली, बुर्किनाफासो, अल्जीरिया, नाइजीरिया, नाइजर, कैमरून, चाड, उत्तरी सूडान व दक्षिणी सूडान में विस्तृत है।

शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमियाँ –

पंपास घासभूमि

  • यह दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना, ब्राज़ील व उरुग्वे देशों में स्थित शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।
  • यहाँ विश्वप्रसिद्ध पौष्टिक घास अल्फा-अल्फा उगती है। यहाँ अर्जेंटीना पशुओं को चराकर मोटा-तगड़ा करके मांस की प्राप्ति करता है, इसलिए अर्जेंटीना देश विश्व का प्रमुख मांस निर्यातक राष्ट्र बन गया है।

डाउन्स घासभूमि

  • ऑस्ट्रेलिया में दो प्रकार की घास भूमियों का विकास हुआ है।

  • उत्तर में उष्णकटिबंधीय घास भूमियों को सवाना कहते हैं तथा दक्षिण में मरें-डार्लिंग बेसिन में शीतोष्ण कटिबंधीय घास भूमियाँ डाउन्स कहलाती हैं।

वेल्ड धासभूमि

  • यह शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।
  • यहाँ ऊन की प्राप्ति हेतु मेरीनो भेड़ का पालन किया जाता है।
  • यह घासभूमि दक्षिण अफ्रीका नामीबिया, बोत्सवाना व जिम्बाब्वे देशों में फैली है।

प्रेयरीज घासभूमि

  • यह उत्तरी अमेरिका के USA व कनाडा देशों में स्थित एक शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है। यहाँ घास के साथ गेहूँ का भी उत्पादन किया जाता है।
  • प्रेयरीज घासभूमि पर जमे बर्फ को पिघलाने में सहायता करने वाली गर्म पवनें ‘चिनूक’ कहलाती है। चिनूक पवनों को हिमभक्षिणी (SNOW EATER) के उपनाम से जाना जाता है।

स्टेपीज घासभूमि

  • यह घासभूमि यूरोप महाद्वीप में रूस, यूक्रेन व हंगरी देशों में फैली है।
  • यह एक शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है। घास के साथ-साथ गेहूँ का उत्पादन भी किया जाता है।
  • यहाँ स्टीपा व आर्मेनिया घास उगती है।
  • यहाँ प्रेयरीज की तुलना में मोटी घास पाई जाती है।

पुस्ताज

स्टेपीज घासभूमि को हंगरी देश में ‘पुस्ताज’ के नाम से जाना जाता है।

कैण्टरबरी घासभूमि

यह न्यूजीलैण्ड देश में स्थित एक शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है।

Scroll to Top