औद्योगिक प्रदेश
विशेष सुविधाओं के फलस्वरूप एक विशेष संगठित औद्योगिक भूस्वरूप विकसित हो जाता है, उस क्षेत्र को औद्योगिक प्रदेश कहते है।
औद्योगिक प्रदेश उस क्षेत्र को कहते हैं, जहाँ विभिन्न शृंखलाबद्ध उद्योगों के अनेक कारखाने केन्द्रीभूत हो तथा औद्योगिक भूदृश्य विकसित हो। इस केन्द्रीकरण में कई घटक सहायक होते हैं- कच्चे माल की प्राप्ति, शक्ति के साधनों की उपलब्धता, पूँजी एवं यातायात की सुविधाएँ, बाजारों की निकटता, उपयुक्त जलवायु, श्रमिकों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धि, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कारण, पूर्वारम्भ का लाभ आदि।
विविध खनिज पदार्थों की कमी होते हुए भी जापान विदेशों से आयातित कच्चे माल के आधार पर एक विकसित औद्योगिक देश बन गया है जिसके लिए द्विपीय स्थिति के कारण सस्ता जल परिवहन, कुशल श्रमिक, सघन जनसंख्या, तटीय स्थिति आदि सुविधाओं का प्रमुख योगदान है।
जापान में उद्योगों के लिए कच्चा माल अन्य देशों से आयात करने के कारण उद्योगों की स्थापना महासागर के तटवर्ती क्षेत्र में अधिक हुई है। जापान के निम्नलिखित औद्योगिक प्रदेश प्रमुख हैं-
1. टोक्यो-याकाहोमा औद्योगिक प्रदेश
- होंशू द्वीप के पूर्वी तट के मध्यवर्ती भाग में स्थित है।
- इस प्रदेश के प्रसिद्ध नगरों में टोक्यो, योकोहामा व हिटाची हैं।
- इस प्रदेश का टोक्यो नगर-सुमिदा व अराकावा नदियों के किनारे स्थित है।
- टोक्यो के निकट- फ्यूजीयामा ज्वालामुखी से युक्त काली मिट्टी का क्षेत्र है, अतः यह प्रदेश काली व जलोढ़ मिट्टी से युक्त है एवं इस प्रदेश की तटीय आर्द्र जलवायु कपास उत्पादन हेतु उपयुक्त है, अतः इस प्रदेश के राजधानी नगर टोक्यो में सूती वस्त्र उद्योग का विकास हुआ है।
- इस प्रदेश का याकोहामा नगर रबड़ व टायर उद्योग तथा मोटर वाहन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
- यहाँ का हिटाची नगर बड़ी-बड़ी मशीनों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।
- यह औद्योगिक प्रदेश क्वांटो के मैदानी भाग में स्थित है।
- क्वांटो प्रदेश जापान के दक्षिण पूर्व में स्थित जापान का सबसे बड़ा मैदान है, जो प्रशान्त महासागर के तटवर्ती क्षेत्र में स्थित है। क्वाटो जापान का सबसे बड़ा औद्योगिक प्रदेश है जहाँ टोक्यो, याकोहामा, कावासाकी, चीबा, इस क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक नगर हैं। टोक्यो, कावासाकी तथा चीबा में लौह इस्पात, टोक्यो याकोहामा कावासाकी में जलपोत निर्माण उद्योगों की प्रधानता है।
2. नागोया औद्योगिक प्रदेश
- होंशु द्वीप के पूर्वी तट पर टोक्यो, याकोहामा औद्योगिक प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थित है।
- इस प्रदेश का प्रसिद्ध नगर नागोया है। यह जापान का मोटरवाहन उद्योग का प्रमुख केन्द्र है इसलिए इसे जापान का डेट्रॉयट कहा जाता है।
- नागोया नगर सूती, ऊनी व रेशमी तीनों प्रकार के वस्त्रों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है-विशेषतः ऊनी वस्त्र हेतु।
- नागोया-याकोहामा जापान के वस्त्र निर्माण के प्रमुख केन्द्र है जहाँ वर्तमान में वस्त्र निर्माण के अतिरिक्त मशीन निर्माण उद्योगों की स्थापना भी की गई है।
- वायुयान निर्माण मिताका तथा इनाबागून में, जलपोत निर्माण उरागा में, मिट्टी के बर्तन गनोया में तथा यातायात के साधनों के निर्माण से सम्बन्धित उद्योगं नागोया तथा शिगा में स्थित हैं।
- इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित होने के प्रमुख कारण समतल भूमि, तटीय स्थिति तथा सघन जनसंख्या है।
3. ओसाका-कोबे/किंकी औद्योगिक प्रदेश
- होंशू द्वीप के पूर्वी तट के दक्षिणी भाग में स्थित है। इस भाग का प्रसिद्ध नगर ओसाका है।
- जापान का ओसाका नगर सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख केन्द्र है, इसलिए इसे जापान का मैनचेस्टर कहा जाता है।
- ओसाका नगर में नहरों का जाल बिछा है, अतः सस्ते जल-परिवहन की सुविधा उपलब्ध है।
- इस प्रदेश का कोबे नगर जलयान निर्माण तथा हिमेजी नगर लौह-इस्पात उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
- इस औद्योगिक प्रदेश में देश के कुल सूती वस्त्र का दो-तिहाई निर्मित किया जाता है।
- ओसाका, कोबे-क्योटो, अवाजी व अकैशी इस क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं।
4. दक्षिणी होकैडो औद्योगिक प्रदेश
- यह औद्योगिक प्रदेश होकेडो द्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित है।
- होकैडो द्वीप लौह अयस्क व कोयले से संपन्न है।
- यहाँ वैनेसी नगर पर लौह इस्पात उद्योग स्थापित किया गया है।
- इस प्रदेश में सीमेंट, शराब, कागज लुग्दी, डिब्बाबन्द फल के उद्योग स्थापित हैं।
- होकैडो द्वीप पर अनेक प्रकार के खनिज पाए जाते हैं जिनमें कोयला, लोहा, मैंगनीज इत्यादि प्रमुख हैं।
5. कैमेशी औद्योगिक प्रदेश
- यह प्रदेश जापान देश के होंशू द्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग पर स्थित है।
- इस प्रदेश का प्रमुख नगर कैमेशी है जो एक बंदरगाह नगर है। जहाँ कच्चे माल का आयात एवं निर्मित माल का निर्यात किया जाता है।
- यहाँ निकट से ही कोयले व लौह अयस्क की प्राप्ति होती है।
- यहाँ पर रेशम व लौह इस्पात उद्योग विकसित है।
6. फुकुई-इशिकावा औद्योगिक प्रदेश
- यह औद्योगिक प्रदेश होंशू द्वीप के मध्य पश्चिम में स्थित है।
- यहाँ का सबसे महत्त्वपूर्ण केन्द्र फुकुई, इशिकावा व कजनावा है, जो रेशम व रेयॉन उद्योग का प्रमुख केन्द्र है।
7. नागासाकी-उत्तरी क्यूशू औद्योगिक प्रदेश
- यह क्यूशू द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। जापान सरकार द्वारा पिछड़े क्षेत्र का विकास करने के उद्देश्य से इसका विकास किया है।
- इस प्रदेश की सर्वप्रमुख विशेषता स्थानीय कोयले की उपलब्धता है।
- इस प्रदेश के प्रमुख नगर नागासाकी व यवाता है। ये नगर लौह-इस्पात उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
- यवाता नगर जापान का लौह-इस्पात उद्योग का प्रमुख केन्द्र है। इसलिए इसे जापान का पिट्सबर्ग कहा जाता है।
- इस औद्योगिक प्रदेश में इंजीनियरिंग उद्योग काँच व रबड़ की वस्तुएँ, सीमेंट, कागज व रसायन उद्योग विकसित हैं। यहाँ के अन्य नगरों में वामामातू, कुरूम व ऊबे हैं।
रूस के औद्योगिक प्रदेश
1. यूराल औद्योगिक प्रदेश
एशियाई रूस व यूरोपीय रूस में यूराल पर्वत के क्षेत्र में स्थित है।
यूराल पर्वत के दक्षिणी क्षेत्र में उत्तर में ओराक, मैग्नीटोगोर्क से लेकर दक्षिण में निझनीतागील, क्रास्मोपार्क तक विस्तृत है।
यहाँ खनिज आधारित उद्योगों का विकास हुआ है क्योंकि पूराल पर्वत सीसा, जस्ता, लौह अयस्क, ताँबा इत्यादि खनिजों से संपन्न है।
यह प्रदेश कजाकिस्तान के करागांडा क्षेत्र से कोयले की प्राप्ति करता है।
यहाँ के प्रमुख औद्योगिक नगरों में चिलियाबिस्क ट्रेक्टर निर्माण उद्योग, मैग्नीटोगोस्र्क नगर लौह-इस्पात उद्योग, मोलाटोप नगर जहाजों के कलपूर्जे, मशीनरी व मोटरवाहन निर्माण उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
यह औद्योगिक प्रदेश ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग द्वारा ब्लादिवोस्टक व लेनिनग्राद दोनों से जुड़ा है।
स्वर्डेलोवस्क इस औद्योगिक प्रदेश का केन्द्र है, जहाँ चारों ओर से विभिन्न परिवहन मार्ग यहाँ तक फैले हैं।
रूस का सबसे बड़ा फेरोएल्वाय का कारखाना चिलियाबिस्क में स्थित है। यहाँ लौह इस्पात इंजीनियरिंग उद्योगों की प्रधानता है।
इस क्षेत्र के मैग्नीटोगोर्क, स्वर्दलोवस्क, चिलियाबिस्क में लौह- स्पात उद्योग, ओमस्क में निकल, सोने, ताँबा उद्योग, पर्म, उफा, क्रास्त्रोयास्र्क में पेट्रो रसायन चिलियाबिस्क में उद्योगों की प्रधानता है।
2. मास्को गॉर्की औद्योगिक प्रदेश
यूरोपीय रूस के क्षेत्र में स्थित रूस का प्रमुख औद्योगिक प्रदेश है। इसका गॉर्की नगर रूस का मोटर वाहन उद्योग का प्रमुख केन्द्र है,
इसलिए इसे रूस का डेट्रायट कहते है।
इवानोवो नगर- रूस का सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख केन्द्र है इसलिए इसे रूस का मैनचेस्टर कहा जाता है।
इस प्रदेश के मोस्को व शेरबाकू नगर वस्त्र निर्माण, मशीनरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
यह प्रदेश रूस के कुर्क क्षेत्र से लौह अयस्क की प्राप्ति एवं यूक्रेन के डोनवास क्षेत्र से कोयले की प्राप्ति करता है तथा ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग से परिवहन की सुविधा से जुड़ा है।
यह औद्योगिक प्रदेश 700 किमी. की लम्बाई व 300 किमी. की चौड़ाई में अंडाकार आकृति में फैला है।
यहाँ लौह इस्पात, मशीन निर्माण, परिवहन साधनों का निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रासायनिक, कागज निर्माण, वस्त्र, चमड़ा तथा कृत्रिम रबर निर्माण उद्योग सर्वाधिक संख्या में पाए जाते हैं।
मास्को में लगभग सभी प्रकार की धातुओं के निर्माण के उद्योग स्थित हैं।
लौह इस्पात के लिए तुला, जमीन के अन्दर चलने वाली गाड़ी के ब्बेि का निर्माण, ट्रॉम तथा माइटिश्ची में, रेलवे इंजन, कोलाम्ना में मशीनों का निर्माण, इवानोवो तथा पोडोल्सक में मशीन तथा सिलाई मशीनों के निर्माण से सम्बन्धित उद्योगों की प्रधानता है।
मस्को, कालिनन, यागोस्ताव, इवानोवो, गॉर्की, पेन्जा, रियाजान, तला, स्मोलन्स्क, ताम्बोक, लियेत्स्क, बारोनेझ, ओरेल तथा कुर्क प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं।
3. लेनिनग्राद/सेंट पिट्सबर्ग औद्योगिक प्रदेश
यूरोपीय रूस के तटीय क्षेत्र में स्थित है।
प्रसिद्ध औद्योगिक नगर- लेनिनग्राद है यहाँ बर्फ तोड़ने की मशीनों का निर्माण, कागज उद्योग, जलयान निर्माण उद्योग विकसित है।
समुद्र तट पर स्थित जल परिवहन की सुविधा, कुशल श्रमिक तथा रूस का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रोपोलिटन नगर होने के कारण स्थानीय बाजार आदि सुविधाओं के कारण यह क्षेत्र कोयला तथा अन्य कच्चे पदार्थों की कमी होते हुए भी एक औद्योगिक प्रदेश के रूप में विकसित हो गया है।
लेनिनग्राद, तल्लिन, रीगा (लातविया), कन्दालक्ष, किरोवस्क, मरमान्स्ल, बोलावोब कोलपिनो, पाब्लोवस्क, पुश्किन, गाटचीना, एस्टोनिया आदि इस क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं।
रस के औद्योगिक उत्पादन में जलपोतों के उत्पादन का 75% बिजली के सामान का 50% तथा कागज निर्माण का 30% उत्पादन
लनिनग्राद औद्योगिक प्रदेश से होता है।
4. कुजबास/कुजनेत्स्क औद्योगिक प्रदेश
यह मध्य साइबेरिया के दक्षिणी भाग में स्थित है।
यह उत्तरी भाग में स्थित गोरनाया शोरिया क्षेत्र से लौह अयस्क की प्ति करता है।
यहाँ लौह-इस्पात उद्योग का विकास हुआ है।
यहाँ के प्रमुख औद्योगिक नगर-कुजबास, कुजनेत्सक इत्यादि है।
यहाँ लकड़ी चीरने के उद्योग, कागज निर्माण उद्योग, फर्नीचर निर्माण उद्योग भी विकसित हुए है।
इस प्रदेश को लकड़ी की प्राप्ति उत्तरी भाग में स्थित कोणधारी/शंकुधारी/बोरियल/टैगा वन से प्राप्त होती है।
इस प्रदेश को ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग द्वारा परिवहन की सुविधा प्त होती है।
राजनेत्स्क क्षेत्र रूस का एक प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र है लेकिन यहाँ लौह अयस्क की कमी पाई जाती है।
वर्ष 1932 के बाद सोवियत रूस की नीति के द्वारा इसमें यहाँ से कोयले को यूराल प्रदेश में तथा यूराल का लौह अयस्क कुजनेत्स्क में लाने की प्रक्रिया के द्वारा लौह इस्पात की स्थापना की है।
स क्षेत्र का प्रमुख उद्योग भी लौह-इस्पात निर्माण उद्योग है। उद्योगों । अधिकतम संख्या नोवोंकुजनेटस्क, कैसरोवी तथा नोवोसीविस्क यह मध्यवर्ती त्रिभुजाकार क्षेत्र में है जहाँ मुख्य रूप से लौह इस्पात, रसायन, सीमेंट, रेलवे इंजन का निर्माण, मशीन निर्माण, सूती वस्त्र निर्माण आदि उद्योग अवस्थित हैं।
नोवोंकुजनेटस्क में लौह इस्पात, नोवोसिविस्क में मशीन उत्पादन, तथा केमेराप में रासायनिक उद्योग तथा सेमिपालातिन्स्य में ऊनी तथा कृत्रिम रेशों के द्वारा वस्त्र निर्माण उद्योगों की प्रधानता है।
5. सुदूर पूर्व साइबेरिया औद्योगिक प्रदेश
रूसी सरकार द्वारा पिछड़े क्षेत्र का विकास करने के दृष्टिकोण से इसका विकास किया गया।
यह समुद्री तटीय क्षेत्र में स्थित है। प्रमुख औद्योगिक नगर ब्लादिवोस्टक (बंदरगाह नगर) व कोशोमोलाक है।
यह ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग का प्रारंभिक बिंदु है।
इस क्षेत्र में ब्लादिवोस्टक, खाबरोवस्क प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं, जिनमें मोटर निर्माण खाबरोवस्क में तथा जलयान निर्माण ब्लादिवोस्टक में खाद्य पदार्थ के निर्माण से सम्बन्धित उद्योग बोरोशीलोव में केन्द्रित है।
यह औद्योगिक प्रदेश जलयान निर्माण, तेलशोधन, कृषि मशीनरी के निर्माण, मत्स्य व्यवसाय, फर्नीचर, दियासलाई, पेट्रोल शोधनशालाएँ, चमड़े के सामान, वायुयान निर्माण, साबुन तथा मशीन निर्माण के कारखाने स्थित हैं।
कनाडा के औद्योगिक प्रदेश
पर्याप्त मात्रा में प्राकृतिक संसाधन की उपलब्धता तथा उन्नत कृषि के विकास के कारण कनाडा में अधिकतम उद्योगों की स्थापना दक्षिण-पूर्वी भाग में की गई है।
कनाडा में अधिकतर रासायनिक तथा इंजीनियरिंग उद्योगों की प्रधानता है।
कोणधारी वनीय पेटी की स्थिति के कारण कागज एवं लुग्दी निर्माण उद्योग भी अधिक संख्या में स्थित हैं।
कनाडा के पूर्वी भाग में सेण्ट लॉरेन्स नदी की घाटी तथा ओंटारियो झील के समीपवर्ती क्षेत्र में स्थित क्यूबेक एवं विन्डसर नगरों के झील के मध्यवर्ती भाग में उद्योगों की सर्वाधिक स्थापना हुई है।
अतः यह क्षेत्र कनाडा का मुख्य औद्योगिक प्रदेश है। कनाडा का यह प्रदेश लौह-इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
लौह-इस्पात का अत्यधिक विकास ओंटारियो तथा क्यूबेक प्रान्तों में हुआ है जहाँ हैमिल्टन, साल्ट सेंट मेरी पोर्ट, कोलबोर्न प्रमुख लौह इस्पात औद्योगिक केन्द्र हैं।
1. सेण्ट लॉरेंस नदी घाटी
कनाडा देश में सेंट लॉरेंस नदी के निकटवर्ती क्षेत्र में स्थित ।
यहाँ कागज निर्माण उद्योग, लकड़ी चीराई उद्योग, फर्नीचर निर्माण व मोटरवाहन उद्योग विकसित है।
औद्योगिक नगर- क्यूबेक, मॉन्ट्रियल, ओटावा, टोरंटो व हैमिल्टन।
मॉन्ट्रियल, ओटावा व टोरंटो नगर मोटरवाहन के भी केन्द्र है।
इस प्रदेश को सेंट लॉरेंस नदी एवं सु-नहर, ईरी नगर व वैलेण्ड नगर द्वारा जल परिवहन की सुविधा प्रदान की जाती है।
कनाडा के विंडसर तथा ओटावा परिवहन से सम्बन्धित सामान के निर्माण उद्योगों के मुख्य केन्द्र हैं।
विंडसर को कनाडा का डेट्रॉयट कहा जाता है।
जहाँ मोटर-गाड़ियाँ, वायुयान, रेल तथा रेल यातायात से सम्बन्धित विविध सामानों का निर्माण होता है।
यहाँ कृषि यन्त्र बिजली के उपकरण, वैज्ञानिक यन्त्र, कम्प्यूटर आदि वस्तुओं का निर्माण किया जाता है।
कनाडा के सडबरी, कोबाल्ट, किक्रलैण्ड नोराण्डा में निकल-ताँबा निर्माण उद्योग, मॉन्ट्रियल, सेलकक्र, वेलेण्ड, एडमण्टन, सिडनी, हैमिल्टन में लौह इस्पात उद्योगों की स्थापना की गई है।
औद्योगिक विकास की दृष्टि से कनाडा का केवल दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्वी भाग ही अधिक विकसित हुआ है जहाँ कनाडा की दो तिहाई जनसंख्या निवास करती है।
कनाडा के बाकी प्रदेश प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों के कारण मानवीय निवास के अनुकूल नहीं हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका के औद्योगिक प्रदेश
1. न्यू इंग्लैंड औद्योगिक क्षेत्र
संयुक्त राज्य अमेरिका देश के पूर्वी तट के उत्तरी भाग में स्थित।
इसका विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका के मेसाचुसेट्स, कनेक्टीकट, न्यू इंग्लैण्ड व रोड़ द्वीप प्रांतों में है।
प्रसिद्ध नगर- बोस्टन, मेरीडन व बाल्थम।
बोस्टन नगर- संयुक्त राज्य अमेरिका का सूती वस्त्र उद्योग प्रमुख केन्द्र है, यहाँ की तटीय आर्द्र जलवायु कपास उत्पादन व सूती वस्त्र उद्योग हेतु उपयुक्त है।
मेरीडन नगर- चाँदी के बर्तनों के निर्माण।
बाल्थम नगर- घड़ियों के निर्माण हेतु प्रसिद्ध।
न्यू इंग्लैंड प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित बोस्टन, मेरीमाक घाटी प्रॉविडेंस, फालरिवर न्यू बेडफार्ड, में चमड़ा तथा महीन वस्त्रों के निर्माण उद्योगों को प्रधानता है लेकिन आधुनिक समय में यहाँ मशीन निर्माण, परिवहन सामान, रसायन तथा विद्युत उपकरणों के निर्माण
से सम्बन्धित उद्योगों की सर्वाधिक स्थापना की जा रही है।
न्यू इंग्लैंड औद्योगिक क्षेत्र के पश्चिम में स्थित स्प्रिंगफील्ड हाटफोर्ड, ब्रिजपोर्ट, न्यू हैवन, न्यू ब्रिस्टल केन कनेस्टीकर घाटी में स्थित हैं। यह प्रदेश ताँबा निर्माण उद्योग की दृष्टि से संयुक्त राज्य अमेरिका का मुख्य क्षेत्र है। इस क्षेत्र में प्रोविडेंस के जलपोत, बोस्टन में जूते निर्माण रबर, फालीरबर-सूती वस्त्र, लॉरेंस-लाबल-नामुआ में ऊनी वस्त्र बुर्सटर में कम्बल, वाल्टन में घड़ियाँ आटेलबोरो में आभूषण, मेरीडन में चाँदी के सामान, स्ट्राफोर्ड में हेलीकॉप्टर आदि अलग- अलग उद्योगों के केन्द्र हैं।
न्यू इंग्लैंड प्रदेश तटीय क्षेत्र में स्थित होने तथा यूरोप से आने वाली प्रवासी यूरोपियनों के लिए प्रथम आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित होने के कारण उद्योगों की स्थापना तथा उत्पादन दोनों दृष्टियों से प्राचीन काल से ही महत्त्वपूर्ण रहा है।
2. मध्य अटलांटिक तटीय औद्योगिक प्रदेश
संयुक्त राज्य अमेरिका देश के पूर्वी तट के मध्यवर्ती भाग में स्थित ।
फिलाडेल्फिया नगर- जहाज निर्माण उद्योग का केन्द्र। यह नगर डेलावेयर नदी के किनारे स्थित है।
थेथलहेम नगर- लौह इस्पात उद्योग का संयुक्त राज्य अमेरिका का परंपरागत केन्द्र रहा है।
एलनटाउन नगर- लौह-इस्पात व जलयान निर्माण दोनों के लिए प्रसिद्ध है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क के पूर्वी भाग में, कोलम्बिया, पेंसिलवानिया का पूर्वी भाग, पूर्वी मैरीलैंड, वर्जिनिया प्रांत के पूर्वी भाग में तथा चेसापीक की खाड़ी के दक्षिण क्षेत्र में स्थित उद्योगों तक इस औद्योगिक प्रदेश का विस्तार पाया जाता है।
इस औद्योगिक प्रदेश के न्यूयॉर्क तथा न्यूजर्सी क्षेत्र में वस्त्र निर्माण (पोशाक निर्माण) उद्योग प्रमुख है। न्यूयॉर्क के मेनहट्टन द्वीप पर हल्के उद्योगों की प्रधानता है।
3. दक्षिणी अप्लेशियन औद्योगिक प्रदेश
यह अप्लेशियन पर्वत के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह पर्वतीय क्षेत्र खनिजों से संपन्न है- लौह अयस्क, ताँबा, सीसा-जस्ता प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
यहाँ का प्रसिद्ध नगर बर्मिंघम है यह क्षेत्र कोयले की प्राप्ति पेन्सिलवेनिया राज्य से करता है।
अटलांटा नगर- सूती वस्त्र उद्योग तथा चटागूना नगर लौह-इस्पात व सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
4.
ओहियो-इंडियाना लघु औद्योगिक प्रदेश
यह प्रदेश ओहियो के दक्षिण-पश्चिम, पेन्सिलवेनिया तथा इण्डियाना राज्य के पूर्वी भाग में सिनसिनाटी, इण्डियानापोलिस, कोलम्बिया नगरों के मध्य एक त्रिभुजाकार आकृति में स्थित है
यह कोयले से संपन्न प्रदेश है और यहाँ लौह अयस्क की प्राप्ति महान झील क्षेत्र से की जाती है।
पिट्सबर्ग नगर- विश्व में लौह-इस्पात उद्योग का प्रमुख केन्द्र है। पिट्सबर्ग नगर को विश्व की स्टील नगरी कहा जाता है।
एक्रेन नगर- रबड़ निर्माण उद्योग तथा कोलंबस व सिनसिनाटी नगर कृषि आधारित उपकरणों के निर्माण के लिए जाना जाता है।
औद्योगिक केन्द्रों के मध्य समतल उपजाऊ मैदानी भाग है, जहाँ प्रमुख कृषि फसलों का उत्पादन किया जाता है।
ओहियो नदी द्वारा जल तथा जल यातायात की सुविधा, कृषि प्रदेश से औद्योगिक कच्चे माल की प्राप्ति, मध्यवर्ती स्थिति आदि कारणों से यहाँ उपभोक्ता उद्योगों का अधिक विकास हुआ है।
सिनसिनाटी, डटेन, हैमिल्टन, मिडलटाउन, इण्डियानापोलिस, एन्डर्सन, लुइजविले प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं।
5. महान झील औद्योगिक प्रदेश
यह महान झील की पाँच झीलों के निकट स्थित है। यहाँ लौह अयस्क की प्रचुरता है।
इसको कोयले की प्राप्ति पेन्सिलवेनिया राज्य से होती है। इसकी मिशिगन झील के किनारे स्थित शिकागो व गैरी नगर लौह-इस्पात के प्रमुख केन्द्र है।
शिकागो नगर- विश्व की सबसे बड़ी मांस मंडी।
इसमें ईरी झील के किनारे स्थित डेट्रॉयट, टोलेडो व बफैलो नगर मोटरवाहन उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
डेट्रॉयट नगर विश्व में मोटरवाहन उद्योग की नगरी का प्रमुख केन्द्र है।
यहाँ Ford कार कंपनी का मुख्यालय है। शिकागो नगर USA का प्रमुख रेल जंक्शन भी है।
6. कैलिफॉर्निया औद्योगिक प्रदेश
यह संयुक्त राज्य अमेरिका देश के पश्चिमी तट पर स्थित कैलिफॉर्निया राज्य में फैला है।
यहाँ की जलवायु नींबूवर्गीय खट्टे रसदार फलों के लिए उपयुक्त है।
यहाँ डिब्बाबंद फलों को निर्यात किया जाता है।
यहाँ के लॉस एंजिल्स नगर में हॉलीवुड स्थित है जो फिल्म उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
इस प्रदेश के सिलिकॉन घाटी क्षेत्र में कम्प्यूटर आधारित हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर उद्योगों का विकास हुआ है।
इस प्रदेश का सैनजोस नगर विद्युत उपकरणों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।
सेन डिएगो नगर- वायुयान निर्माण उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
लॉस एंजिल्स व सेन फ्रांसिस्को में जलयानों का निर्माण व तेल-शोधन का कार्य किया जाता है।
7.
मध्यवर्ती मैदान का औद्योगिक प्रदेश
यह USA के मध्यवर्ती भाग में मिसिसिपी/मिसौरी नदी के क्षेत्र में स्थित है।
इसमें गेहूँ व मक्के का प्रचुर मात्रा में उत्पादन किया जाता है।
यहाँ पशु कटाई/बुचड़खाना स्थित है।
यहाँ मांस को डिब्बों में पैक करके निर्यात करने संबंधी उद्योग विकसित है।
इसके लिए प्रसिद्ध नगर जोजेफ व ओमाहा है।
कंसास सिटी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
विश्व की मक्का मंडी के रूप में इस प्रदेश का सेंट लुई नगर प्रसिद्ध है।
8.
:
निचली मिसिसिपी घाटी एवं मैक्सिको की घाटी तटीय औद्योगिक प्रदेश
यह मैक्सिको की खाड़ी के तटीय क्षेत्र में स्थित है।
यहाँ तेलशोधन एवं रसायन आधारित उद्योगों के विकास का संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रमुख केन्द्र है।
यहाँ के प्रमुख केन्द्रों/नगरों में- न्यू आर्लियंस, ह्यूस्टन।
न्यू आर्लियंस नगर मिसिसिपी/मिसौरी नदी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित है।
यह प्रदेश इस नदी द्वारा जल परिवहन की सुविधा से युक्त है।
मोंटगोमरी नगर- सूती वस्त्र उद्योग।
यह प्रदेश- टेक्सास, लुसिसाना व फ्लोरिडा में फैला है।
चीन के औद्योगिक प्रदेश
1. शंघाई वुहान औद्योगिक प्रदेश
यह प्रदेश चीन के पूर्वी तटीय प्रदेश के मध्यवर्ती भाग में तथा चांग-जियांग नदी के डेल्टा क्षेत्र में फैला है। यहाँ के प्रमुख उद्योगों में सूती वस्त्र, लौह इस्पात, रबड़, रसायन व चीनी मिट्टी के उद्योग प्रसिद्ध है।
शंघाई में सूती वस्त्र उद्योग बड़े पैमाने पर विकसित है। इसलिए शंघाई को 'चीन का मैनचेस्टर' कहा जाता है।
वुहान क्षेत्र सूती वस्त्र व रसायन उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
उत्तर-पूर्वी औद्योगिक प्रदेश
यह चीन का सबसे बड़ा औद्योगिक संकुल है। जो मंचूरिया क्षेत्र में स्थित है। यहाँ चीन का लगभग 40 प्रतिशत औद्योगिक उत्पादन किया जाता है।
यहाँ के प्रमुख उद्योगों में लौह इस्पात, कृषि यंत्र, कागज, विद्युत सामान, उर्वरक, रसायन, इंजीनियरिंग उद्योग आदि आते हैं।
यहाँ के प्रमुख औद्योगिक केन्द्रों में अनशान, चांगशुन, फुलार्की, चीनलाऊ, पिनकिआंग, आदि हैं। अनशान नगर लौह-इस्पात उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
3. कमिंग औद्योगिक प्रदेश
यह प्रदेश यांग्टीसीक्यांग नदी के क्षेत्र में स्थित है। जो तेल-शोधन, लौह इस्पात व सीमेंट उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इस प्रदेश के मुख्य केन्द्र कमिंग व एन्निंग हैं।
4. चुंगकिंग औद्योगिक प्रदेश
यह औद्योगिक प्रदेश मुख्यतः लौह-इस्पात उद्योग, सूती व रेशमी वस्त्र उद्योग, तेलशोधन, सीमेंट, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक, उर्वरक उद्योग आदि के लिए प्रसिद्ध है।
यहाँ के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र चुंगकिंग, हाचवान व आइचीन हैं।
5. बीजिंग टिंटशीन औद्योगिक प्रदेश
यह औद्योगिक प्रदेश हांग-हो नदी के डेल्टा क्षेत्र में स्थित है। पीकींग; टिटसीन, चेंगचाऊ, सिंगताओ आदि प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है।
बीजिंग क्षेत्र वस्त्र उद्योग तथा टिटसिन रसायन उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
यह औद्योगिक प्रदेश कागज, वायुयान, लौह-इस्पात, सीमेंट उद्योग, कृषि यंत्र निर्माण आदि के लिए विकसित है।
6. सिआन-लैंचाऊ औद्योगिक प्रदेश
सिआन में रेल व बिजली के सामान तथा सूती वस्त्र बनाने का उद्योग है। लैंचाऊ में तेलशोधन, सीमेंट, रसायन मशीन बनाने के उद्योग है।
7. क्वांगचाऊ औद्योगिक प्रदेश
यहाँ सूती व रेशमी वस्त्र, कागज उद्योग, शक्कर व सीमेंट उद्योग, चीनी मिट्टी के बर्तन, वायुयान उद्योग आदि विकसित है।
क्वांगचाऊ यहाँ का प्रमुख औद्योगिक केन्द्र है जो जलयान निर्माण हेतु
प्रसिद्ध है।
यूनाइटेड किंगडम के औद्योगिक प्रदेश
इसके अधिकांश उद्योग आयातित कच्चे माल पर आधारित है। औद्योगिक प्रदेशों का विस्तार ब्रिटेन के कोयला क्षेत्रों से सम्बन्धित है लेकिन वर्तमान में यहाँ उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की माँग, पुराने यन्त्रों तथा श्रमिकों की समस्या के कारण औद्योगिक अवसान हो रहा है।
वर्तमान में ब्रिटेन यूरोपीय आर्थिक समुदाय का सदस्य बन गया एवं उत्तरी सागर से गैस एवं तेल पाइन लाइनों से जुड़ गया है।
1. लंदन औद्योगिक प्रदेश
इंग्लैण्ड प्रांत के दक्षिणी भाग में टेम्स नदी के निकटवर्ती क्षेत्र में फैला है।
प्रमुख औद्योगिक नगर- लंदन व ऑक्सफोर्ड हैं।
लंदन नगर सूती एवं मोटरवाहन उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
ऑक्सफोर्ड नगर को शिक्षा नगरी कहते है।
लंदन इंग्लैंड की राजधानी एवं बन्दरगाह है।
लंदन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का व्यापारिक केन्द्र है।
लंदन में धातु उद्योग, रसायन, विद्युत का सामान, सुगन्ध, प्रसाधन, प्रकाशन, मुद्रण तथा विलासी वस्तुओं का उत्पादन होता है।
2. मिडलेंड्स क्षेत्र
यह यूनाइटेड किंगडम के इंग्लैण्ड प्रांत में स्थित है। सूती वस्त्र उद्योग का प्रचुर विकास हुआ है। इसके लिए ऐतिहासिक कारक जिम्मेदार है।
आर्द्र जलवायु-सूती वस्त्र उद्योग व कपास उत्पादन हेतु उपयुक्त है।
यहाँ का महत्त्वपूर्ण औद्योगिक नगर मैनचेस्टर है यह विश्व का सूती वस्त्र उद्योग का सर्वप्रमुख केन्द्र है। इसे विश्व की वस्त्र नगरी कहा जाता है।
इस क्षेत्र का लंकाशायर नगर लोहे की जंजीरों व रेल इंजन निर्माण तथा सूती वस्त्र उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
इस प्रदेश का डर्बिशायर नगर होजरी के वस्त्रों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।
इस प्रदेश के अन्य नगरों में बर्मिंघम, नॉटिंघम व लिवरपुल नगर प्रमुख है। ये सभी शहर सूती वस्त्र उद्योग हेतु प्रसिद्ध हैं।
इस औद्योगिक नगर के अनेक नगरों में भारी मात्रा में औद्योगीकरण हुआ है जिसे काले रंग का धुआँ निकलता है इसलिए इस प्रदेश को काला औद्योगिक प्रदेश के नाम से जाना जाता है।
इस क्षेत्र में बर्मिंघम के अतिरिक्त डडेल, बोल्बरहेम्पटन, वेट ब्रोमविच आदि अन्य बड़े केन्द्र हैं।
यहाँ रेलमार्ग तथा सड़क परिवहन का सघन जाल विकसित है। इस क्षेत्र में तापीय ऊर्जा के अतिरिक्त तेल भी आयात किया जाता है। इस प्रदेश में एक पिन से लेकर बड़े जहाजों का निर्माण किया जाता है।
दक्षिणी स्टेफोर्डशायर कोयला क्षेत्र ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा क्षेत्र है। वारविकशायर कोयला क्षेत्र के निकट अवस्थित कावेन्ट्री ऑटोमोबाइल उद्योग का प्रमुख केन्द्र है ं।
ब्रिटिश लीलैंड का मुख्यालय यहीं है, जो ब्रिटेन का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल संगठन है। रग्बी में लोकोमोटिव कारखाने हैं।
अन्य औद्योगिक केन्द्र में वस्त्र एवं इंजीनियरिंग के लिए डबी हौजरी, तम्बाकू व फार्मास्यूटिकल के लिए नॉटिंघम प्रसिद्ध है। स्टेफोर्डशायर के दक्षिण में 'स्टॉक ऑन-टेंट' पोटरी के लिए प्रसिद्ध है।
3. नॉर्थम्बरलैण्ड-डरहम औद्योगिक प्रदेश
यूनाइटेड किंगडम देश के इंग्लैण्ड प्रांत के उत्तरी भाग में टाइन नदी के निकटवर्ती क्षेत्र में फैला है।
टाइनमाउथ व न्यू कैसल नगर जहाज निर्माण उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।
न्यू कैसल नगर टाइन नदी के किनारे स्थित है।
यह ग्रेट ब्रिटेन का भारी इंजीनियरिंग उद्योगों का महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है, जो डरहम-नार्थम्बरलैंड कोयला क्षेत्र के समीप स्थित है। कोयला क्षेत्र के निकट ही स्वीलैंड की पहाड़ियों से लोहा मिलता है।
कोयला लोहा की उपलब्धता से ही यहाँ लोहा इस्पात उद्योग का विकास हुआ है, जिसका सकथ सामुद्रिक यांत्रिक, संरचनात्मक इंजीनियरिंग, जलयान व काँच उद्योग से स्थापित हुआ है।
ये उद्योग अब मुख्यतः तेल और कोयला के आयात पर निर्भर है। टाइन नदी पर स्थित न्यू कैसल में जलयान व परिवहन यन्त्र उद्योग डार्लिंगटन में रेल इंजन स्टॉकअन में इंजीनियरिंग, मिडिल्सबरो में लौह-इस्पात, गाटेसहेड में संरचनात्मक इंजीनियरिंग, सुन्दरलैण्ड में सामुद्रिक इंजीनियरिंग, हार्टपूल में जलयान तथा बर्मिंघम में रसायन उर्वरक, ड्रग व कृत्रिम रेशा उद्योग स्थापित हुए हैं।
4. दक्षिणी वेल्स औद्योगिक प्रदेश
.
यह यूनाइटेड किंगडम देश के वेल्स प्रांत के दक्षिणी भाग में तटीय क्षेत्र में स्थित है।
यहाँ निकटवर्ती क्षेत्र से कोयले का खनन किया जाता है एवं लौह-अयस्क स्पेन से मँगाया जाता है।
अतः यहाँ स्टील आधारित जलयान निर्माण उद्योग का विकास हुआ।
यहाँ के प्रमुख नगरों में कार्डिज व स्वान-सी है। ये दोनों बंदरगाह नगर है।
इस प्रदेश में कार्डिफ, स्वान्सी व टालबर केन्द्रों पर उद्योग धन्धे विकसित हुए हैं। ये केन्द्र इस्पात व धातु उद्योगों की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है।
न्यूपोर्ट लानेली पोर्ट, टालवट व मारगम में लोहा के बड़े कारखाने हैं।
टिन प्लेट बनाने के लिए स्वान्सी तथा इंजीनियरिंग सामान के लिए कार्डिफ प्रसिद्ध है। स्थानीय कोयला खानों का इस औद्योगिक प्रदेश के विकास में प्रमुख योगदान रहा है।
5. स्कॉटलैंड औद्योगिक प्रदेश
यह औद्योगिक प्रदेश यूनाइटेड किंगडम देश के स्कॉटलैण्ड स्वायत्त क्षेत्र के पूर्वी भाग में स्थित है।
इस प्रदेश का डूंडी नगर टे नदी के किनारे स्थित है। यहाँ की तटीय आर्द्र जलवायु जूट या पटसन उत्पादन हेतु उपयुक्त है।
अतः यहाँ विश्व का प्रथम जूट कारखाना स्थापित किया गया है।
इस प्रदेश का एडिनबर्ग नगर शराब उद्योग का प्राचीन केन्द्र है।
ग्लास्गो नगर-क्लाइड नदी के किनारे स्थित है। यहाँ जलयान निर्माण उद्योग विकसित है।
ग्लासगो यहाँ का मुख्य केन्द्र है। यहाँ लौह इस्पात बनाया जाता है। ग्लासगो के अतिरिक्त मदर वेल, कोटब्रिज केन्द्रों पर भी इस्पात बनाया जाता है।
क्लाइड घाटी के सहारे कुछ विशेष उद्योगों का विकास हुआ है जिनमें पोर्ट ग्लासगो में जलपोत निर्माण, डम्बर्टन में इंजीनियरिंग उद्योग क्लाइड बैंक में सिलाई मशीन, रूदरग्लेन में रसायन उद्योग मिलते हैं।
फ्रांस के औद्योगिक प्रदेश
पेरिस औद्योगिक प्रदेश
फ्रांस में सीन नदी के निकटवर्ती क्षेत्र में फैला है। यह प्रदेश अंगूर से शराब निर्माण हेतु (सेम्पेन) के लिए प्रसिद्ध है। पेरिस सूती वस्त्र निर्माण, कोस्मेटिक सामग्री व शराब उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
इसे ली-हापें नगर में भी इसी प्रकार के उद्योगों का विकास हुआ है।
इस प्रदेश का पेरिस नगर विश्व की फैशन नगरी कहलाती है। पेरिस
फ्रांस की राजधानी होने के साथ-साथ एक सघन बसा हुआ महानगर है जो यूरोप के पश्चिम में स्थित है।
पेरिस में सघन जनसंख्या के कारण स्थानीय बाजार तथा पर्याप्त कुशल श्रमिकों की सुविधा उपलब्ध है। तटवर्तीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण विश्व बाजार से कच्चा पदार्थ जल यातायात द्वारा आयात किया जाता है तथा निर्मित वस्तुओं का निर्यात कर दिया जाता है।
पेरिस में मोटर गाड़ी, वायुयान, बिजली के सामान, इस्पात उद्योग, कृषि मीटर, घड़ियाँ, सूती वस्त्र तथा रेशमी वस्त्र, पोशाक निर्माण, रंग-रोगन मुद्रण एवं छपाई उद्योग, सौन्दर्य प्रसाधन वस्तुओं का निर्माण आदि उद्योगों का सघन जाल पाया जाता है।
2. लॉरेन सार औद्योगिक प्रदेश
स्थानीय खनिज पदार्थों की प्राप्ति के आधार पर इस प्रदेश का विकास हुआ है। यहाँ सार क्षेत्र में कोयला तथा लॉरेन क्षेत्र में पर्याप्त कच्चा लोहा पाया जाता है जिसके कारण इस क्षेत्र में भारी धातु उद्योगों की प्रधानता है। फ्रांस जर्मनी व लक्जमबर्ग देशों में फैला है।
फ्रांस का लॉरेन क्षेत्र लौह अयस्क के खनन एवं जर्मनी एवं लक्जमबर्ग का सार क्षेत्र भी लौह अयस्क के खनन हेतु प्रसिद्ध।
इस प्रदेश को कोयला निकटवर्ती भागों से मिल जाता है। अतः यहाँ लौह-इस्पात उद्योग का विकास हुआ है।
लक्जमबर्ग की राजधानी-लक्जमबर्ग सिटी में आर्सेलर मितल कंपनी का मुख्यालय स्थित है। भारी उद्योगों के लोंगवी वे मेट्ज, वेरदून, नान्सी, सारबिल, टाउल प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं। इसके अतिरिक्त काँच का तथा चीनी मिट्टी के बर्तनों का निर्माण लुनेविले में, सूती वस्त्र एपीलाल, ऊनी वस्त्र सेवर्न और स्ट्रागबर्ग में, सूती वस्त्र, रासायनिक पदार्थों के लिए बेलफोर्ट, मुलहाउस, कोलमार आदि प्रमुख केन्द्र हैं।
3. फ्लेडरस औद्योगिक प्रदेश
यह औद्योगिक प्रदेश फ्रांस व बेल्जियम देशों में फैला है।
सूती, ऊनी व रेशमी तीनों प्रकार के वस्रों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।
यहाँ काँच/Mirror उद्योग का प्रचुर विकास हुआ है।
बेल्जियम देश का एंटवर्प नगर विश्व की हीरामंडी के रूप में प्रसिद्ध है।
जर्मनी के औद्योगिक प्रदेश
हथकरघा उद्योग जर्मनी का एक विकसित प्राचीन उद्योग था जो लगभग सभी नगरों में फैला हुआ था। औद्योगिक क्रान्ति के बाद जर्मनी भारी धातु निर्माण उद्योग, मशीनरी निर्माण तथा रसायन उद्योगों के लिए विश्व में प्रमुख देश बन गया। वर्तमान में जर्मनी के निम्नलिखित औद्योगिक प्रदेश मुख्य हैं-
1. रूर औद्योगिक प्रदेश
जर्मनी के रूर नदी के निकटवर्ती क्षेत्र में फैला है, यह क्षेत्र कोयले से संपन्न है एवं लौह अयस्क स्वीडन की किरुना व गैलीवर खानों से मँगाया जाता है।
राइन नदी द्वारा जल परिवहन की सुविधा उपलब्ध है।
लौह-इस्पात उद्योग का विकास हुआ है।
इसके प्रमुख औद्योगिक नगरों में डसेलडार्फ, डाइमंड व ओबरहासन है।
यह प्रदेश जर्मनी के वेस्ट फेलिया क्षेत्र में स्थित है।
लौह इस्पात उद्योग रूर प्रदेश के उत्तरी भाग में राइन नदी पर स्थित डूइसबर्ग से डार्टमुंड के मध्यवर्ती भाग में कोयला की खानों के समीप स्थित है।
लौह इस्पात का मुख्य केन्द्र एसेन है जहाँ सघन उद्योग अवस्थित हैं।
वुपरताल, सीजबुर्ग, रीडर, डोरमागेन, कोलोन आखेन इस क्षेत्र के प्रमुख वस्त्र निर्माण उद्योग केन्द्र हैं।
ओवेन्स रासायनिक उद्योगों का मुख्य केन्द्र है, जहाँ औषधि निर्माण रसायन, बाखद, रंगाई सामान आदि उद्योग पाए जाते हैं।
ऊपरी राइन औद्योगिक प्रदेश
यह औद्योगिक जर्मनी देश में त्रिभुजाकार आकृति में फैला है। इसका विस्तार म्यूनिख, ड्रेसडेन व फ्रैंकफर्ट नगरों के मध्य में है इस प्रदेश का ड्रेसडेन नगर-चीनी मिट्टी के बर्तनों हेतु प्रसिद्ध है।
म्यूनिख नगर - बबेरियाई उच्च भूमि पर स्थित है यह नगर यूरोप महाद्वीप का प्रमुख कला व संस्कृति का केन्द्र है यहाँ वाद्य यंत्रों का निर्माण किया जाता है। यह नगर लैंस निर्माण उद्योग के लिए भी प्रसिद्ध है।
फ्रैंकफर्ट नगर मशीनरी व मोटरवाहन उद्योग हेतु प्रसिद्ध है।
कोयला तथा लौह अयस्क की कमी के कारण इस क्षेत्र में भारी उद्योगों की कमी पाई जाती है लेकिन कुशल श्रमिक तथा जल विद्युत शक्ति का विकास, स्वच्छ जल की प्राप्ति उद्योग स्थापना के प्रमुख अनुकूल कारक हैं। फ्रैंकफर्ट, मात्रोहाइग स्टूटोगार्ट, स्ट्रासबर्ग, ज्यूरिख इस क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं।
इटली के औद्योगिक प्रदेश
इटली एक ऐसा देश है जहाँ कोयला तथा लौह अयस्क दोनों खनिजों की कमी पाई जाती है लेकिन जल विद्युत शक्ति के अधिक विकास के कारण कोयला की कमी की पूर्ति हो जाती है तथा लौह अयस्क आयात किया जाता है।
इटली के उद्योगों की अधिक संख्या उत्तरी भाग में स्थित पो नदी की घाटी में है जहाँ लोम्बार्डी पीडमांट तथा लिगुरिया में सम्पूर्ण देश के तीन-चौथाई उद्योग अवस्थित हैं।
कच्चे माल की कमी के कारण यहाँ का लौह इस्पात उद्योग कम विकसित हुआ है। अधिकतर कच्चे माल विदेशों से आयात किए जाते हैं जिसके कारण परिवहन मार्गों पर स्थित नगरों में ही उद्योगों का अधिक विकास हुआ है।
तूरिन, मिलान, वेनस, ब्रोसिया, बेरोना, जेनोआ, रोम नेपिल्स, लॉरेंस आदि प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं।
मिलान इटली का मुख्य औद्योगिक केन्द्र है जो रेशम वस्त्र के लिए प्रसिद्ध है इसे इटली का मैनचेस्टर कहा जाता है।
रेशमी, ऊनी तथा सूती वस्त्रों के लिए मिलान, मोटर-गाड़ियाँ, वायुयान, मशीन निर्माण के लिए, तूरिन लौह इस्पात उद्योग मोन्जा में- धातु निर्माण, ब्रोसिया में सिलाई मशीनों का निर्माण पावीया में तथा वाद्य यन्त्र के लिए केमोना प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं।
विश्व में फियेट मोटर गाड़ी निर्माण के लिए इटली का तूरिन नगर (इटली का डेट्रॉयट) विश्व प्रसिद्ध है, जहाँ से यह मोटर गाड़ी विश्व के अन्य देशों में निर्यात की जाती है।
यूक्रेन औद्योगिक प्रदेश
पूर्व सोवियत संघ से पृथक् यूक्रेन का यह औद्योगिक प्रदेश कच्चे माल की स्थानीय प्राप्ति के कारण औद्योगिक विकास की दृष्टि से अपना महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है।
इस प्रदेश का विस्तार कीव, खारकोव डोनत्स तथा ओडेसा के मध्यवर्ती भाग में पाया जाता है।
उद्योगों में काम आने वाले लगभग सभी कच्चे माल का इस क्षेत्र में पर्याप्त भण्डार पाया जाता है; जैसे डोनबास क्षेत्र में कोयला, क्रिबोइराग से लोहा, नीपर, नीस्टर तथा डोनेत्स नदियों पर जल विद्युत का निर्माण, निकोपोल, खनन क्षेत्र से मैंगनीज तथा कोबाल्ट, कर्च से वैनेडियम, जस्ता, सीसा, बॉक्साइट।
वोल्गा नदी द्वारा आन्तरिक जल परिवहन, उपजाऊ कृषि क्षेत्र जहाँ से कृषिगत कच्चा माल पर्याप्त होता है, सघन जनसंख्या आदि अनुकूल दशाओं के कारण यूक्रेन एक प्रमुख औद्योगिक प्रदेश के रूप में विकसित हुआ है।
इस क्षेत्र को निम्नांकित लघु प्रदेशों में विभाजित किया गया है-
डोनबास प्रदेश (डोनेत्स्क क्षेत्र)
इस क्षेत्र में अधिकतर भारी धातुओं के निर्माण तथा मशीनों एवं ट्रेक्टरों के निर्माण उद्योगों की प्रधानता है।
गान्स्य में मशीनों का निर्माण, वाल्गोग्राद में ट्रैक्टर, डोनेत्स्क में मशीन, लौह इस्पात आदि उद्योग अवस्थित हैं।
नीपर-कैम्पाइन प्रदेश
यह एक लघु औद्योगिक प्रदेश है जो नीपर नदी के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है।
नीपर नदी पर बने बाँध से जल विद्युत शक्ति का निर्माण किया जाता है जिसके द्वारा इन क्षेत्रों को ऊर्जा की आपूर्ति की जाती है। यहाँ एल्युमिनियम, लौह-इस्पात, रसायन, मशीनी निर्माण से सम्बन्धित उद्योगों की प्रधानता है।
अजोव सागर के तटीय औद्योगिक क्षेत्र
यह प्रदेश यूक्रेन एवं रूस दोनों में फैला है, रोस्टॉव रूस में है। यहाँ लौह इस्पात, बिजली के सामान, वैज्ञानिक उपकरण, खाद्य सामग्री तथा रसायन उद्योगों की प्रधानता है।
कीव-खारकोव औद्योगिक क्षेत्र
यह एक लघु औद्योगिक क्षेत्र है जो यूक्रेन के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
कीव रूस का मशीन निर्माण का प्रमुख केन्द्र है।
काला सागर के तटवर्ती क्षेत्र में स्थित उद्योग
मशीन निर्माण उद्योग इस क्षेत्र का प्रमुख उद्योग है जहाँ विविध मशीनों का निर्माण होता है।
कर्च, ओडेसा इस क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक केन्द्र हैं।
